नए साल में विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के डिस्काउंट और स्कीम लेकर आई हैं। घरेलू वाहन निर्माता Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) भी अपनी वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए कई ऑफर्स की पेशकश कर रही है। अगर आपको महिंद्रा के व्हीकल्स के प्रशंसक हैं तो यह आपके लिए एक नई कार खरीदने का सबसे बढ़िया समय हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 6
Mahindra XUV300 AMT
- फोटो : For Representation Only
Mahindra XUV300
महिंद्रा अपनी एसयूवी XUV300 पर वेरिएंट के आधार पर 10,000 रुपये की नगद छूट दे रही है। इसके साथ ही कंपनी इस पर 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है।
विज्ञापन
3 of 6
Mahindra XUV500
- फोटो : Mahindra
Mahindra XUV500
महिंद्रा की लोकप्रिय एसयूवी XUV500 पर वेरिंट के आधार पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप अपनी मौजूदा कार को XUV500 के साथ एक्सचेंज करते हैं तो इसके लिए कंपनी 20,000 रुपये का अतिरिक्त बोनस दे रही है। इसके साथ ही 4,500 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
4 of 6
Mahindra Alturas G4
- फोटो : Mahindra
Mahindra Alturas G4
महिंद्रा अपनी बड़ी एसयूवी Alturas G4 पर 2.2 लाख रुपये का ऑफर दे रही है। कंपनी अपनी इस एसयूवी पर 2.2 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। इसके अलावा, 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ऑफर भी शामिल है। महिंद्रा रजिस्टर्ड कॉरपोरेट्स को 16,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दे रही है। कई सारे फीचर्स से लैस इस बड़ी एसयूपी पर यह डिस्काउंट काफी आकर्षक माना जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
For Representation Only
- फोटो : Mahindra
Mahindra XUV100 Nxt
महिंद्रा अल्टूराज के बाद सबसे ज्यादा नगद डिस्काउंट अपनी सबसे छोटी कार XUV100 Nxt पर दे रही है। महिंद्रा XUV100 Nxt पर 40,000 रुपये की नगज छूट मिल रही है। इसके अलावा 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी है।
अन्य मॉडल्स पर भी छूट
इसके अलावा महिंद्रा अपनी अन्य पॉपुलर मॉडल्स महिंद्रा बोलेरो, महिंद्रा स्कॉर्पियो और महिंद्रा मराजो पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। बता दें कि महिंद्रा हाल ही में लॉन्च हुई Thar (थार) पर फिलहाल कोई छूट नहीं दे रही है। यह कार लॉन्च होते ही हिट हो गई है और बुकिंग के बाद इस कार की वेटिंग पीरियड एक साल तक है।
रिपोर्ट के मुताबिक डीलरों ने बताया कि कंपनी का यह ऑफर सिर्फ 2020 के माॅडल परउपलब्ध है। ऑफर्स के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी डीलरशिप पर जाकर पता करें और अपने पसंदीदा कार की बुकिंग करें।