फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कुछ यूं जश्न मना रहे हैं कांग्रेसी

Tue, 11 Dec 2018 03:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Congress
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले तीन बड़े राज्यों में कांग्रेस का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। रुझानों में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस बहुमत की ओर बढ़ते हुए दिख रही है। इससे कांग्रेस नेतृत्व काफी खुश है लेकिन वह फाइनल नतीजों का इंतजार कर रहा है। सोनिया और राहुल गांधी ने बधाई संदेशों को स्वीकार करते हुए कहा, 'अंतिम नतीजों को इंतजार कीजिए।
विज्ञापन

2 of 8
Congress
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। लोगों में मिठाई बांटने का सिलसिला शुरू हो गया है। जीते हुए प्रत्याशियों का ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से स्वागत किया जा रहा है।   
विज्ञापन

3 of 8
Congress
एक निजी समाचार चैनल ने जब राहुल गांधी से पूछा कि क्या इन राज्यों के चुनाव परिणामों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनमत संग्रह कहा जा सकता है। इसपर उन्होंने कहा, 'हम अंतिम नतीजों का इंतजार करेंगे।'

4 of 8
Congress
उन्होंने इसपर और कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। सोनिया गांधी ने अपने बेटे की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उसने कड़ी मेहनत और पार्टी का नेतृत्व किया है।
विज्ञापन

5 of 8
Congress
राहुल और सोनिया गांधी दोनों ने पार्टी के सांसदों और उपेंद्र कुशवाहा के साथ हंसी-मजाक किया। सोमवार को कुशवाहा ने एनडीए गठबंधन से अलग होने की औपचारिक घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन

6 of 8
Congress
कांग्रेस मिजोरम और तेलंगाना को हारते हुए दिख रही है। तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव एक बार फिर से सरकार बना सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
Congress
वहीं मिजोरम में कांग्रेस उम्मीदवार ललथनहवला दोनों ही सीटों से चुनाव हार गए हैं। तीन राज्यों में जीत मिलते हुए देखकर राज्य कार्यालयों में कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाए।
विज्ञापन

8 of 8
Congress
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मां और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें