फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Protest: बैरिकेड से कूदीं प्रियंका, पुलिसकर्मी का हाथ मोड़ा, 10 तस्वीरों में कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 05 Aug 2022 05:42 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बार कांग्रेस काफी अलग अंदाज में दिखी। संसद परिसर में कांग्रेस सांसदों की अगुआई खुद सोनिया गांधी ने की। संसद के बाहर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने धरना-प्रदर्शन किया। वहीं, कई अन्य दिग्गज नेताओं के साथ कांग्रेस मुख्यालय पर प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला। 
विज्ञापन
1 of 11
प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता जमा हुए। राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर हमला बोला। 

सोनिया गांधी ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राहुल गांधी ने संसद से बाहर कांग्रेस नेताओं के साथ प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति भवन जाते समय उन्हें हिरासत में ले लिया गया। राहुल गांधी गुस्से में दिखे। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरती है। 

इसी तरह प्रियंका गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय से कांग्रेस के प्रदर्शन का नेतृत्व किया। पीएम आवास का घेराव करने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ते हुए प्रियंका आगे बढ़ीं तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इससे पहले धरने पर बैठने के दौरान प्रियंका ने एक महिला पुलिसकर्मी का हाथ भी मोड़ दिया। कुछ पुलिसकर्मियों को धक्का भी दिया। 

कांग्रेस के इस प्रदर्शन में अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, पी चिदम्बरम, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई सांसद, विधायक और नेता शामिल हुए। पूरे देश में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। आइए तस्वीरों में देखते हैं कांग्रेस ने कैसे किया देशभर में प्रदर्शन...
विज्ञापन

2 of 11
कांग्रेसी सांसदों के साथ प्रदर्शन करतीं सोनिया गांधी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस ने महंगाई, जीएसटी और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शुक्रवार की सुबह से ही मोर्चा खोल दिया। संसद से लेकर सड़क तक प्रदर्शन किया। पूरी कांग्रेस नए अंदाज में दिखी। सबसे पहले सोनिया गांधी ने कांग्रेसी सांसदों के साथ संसद में काले कपड़े पहनकर नारेबाजी की। सोनिया ने विरोध स्वरूप काला मास्क पहन रखा था। 
विज्ञापन

3 of 11
कांग्रेसी नेताओं के साथ प्रदर्शन करते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
सोनिया के बाद प्रदर्शन की कमान राहुल गांधी ने संभाल ली। राहुल संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने के लिए निकले। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद राहुल के साथ मौजूद सभी सांसद और नेता सड़क पर ही धरने पर बैठक गए। बाद में पुलिस ने राहुल और अन्य कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया।

4 of 11
प्रियंका गांधी प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
राहुल के हिरासत में लिए जाने के बाद पार्टी मुख्यालय में मौजूद प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल लिया। वे अपने सांसदों के साथ पीएम आवास घेरने के लिए निकलीं लेकिन यहां भी पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। प्रियंका बैरिकेड कूदकर आगे बढ़ीं। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गईं। एक पुलिसकर्मी को प्रियंका धक्का देते हुए नजर आ रहीं हैं। इसके बाद वह सांसदों और कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गईं। जब उन्हें उठाया जाने लगा तो उन्होंने एक पुलिसकर्मी का हाथ भी मोड़ दिया। इस तस्वीर को खुद कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया। 
विज्ञापन

5 of 11
सांसदों के साथ धरने पर बैठे अधीर रंजन चौधरी - फोटो : अमर उजाला
धरने पर बैठे लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी। अधीर भी राहुल गांधी के साथ राष्ट्रपति भवन तक जाने के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। बाद में पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

6 of 11
कांग्रेस मुख्यालय पर जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस मुख्यालय पर जुटी कार्यकर्ताओं और नेताओं की भीड़। यहीं से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पीएम आवास के लिए निकली थीं। हालांकि पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

7 of 11
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
देशभर में कांग्रेस नेताओं ने मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

8 of 11
प्रदर्शन करते कांग्रेस सांसद - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जब हिरासत में लेने लगी तो लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और कुछ सांसद सड़क पर ही लेट गए।  

9 of 11
प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
सब्जी लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात रहा। 

10 of 11
प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता पी चिदम्बरम और राजीव शुक्ला ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

11 of 11
संसद में भी कांग्रेस सांसद काले कपड़े पहनकर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा और राज्यसभा के अंदर भी कांग्रेस के सभी सांसद काले कपड़े पहनकर पहुंचे। सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें