फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICs: कुछ इस अंदाज में मंदिर पहुंचे राहुल गांधी, चलने में हुई परेशानी

Wed, 21 Mar 2018 06:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
राज्य में 224 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए प्रचार तेजी पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस और भारतीत जनता पार्टी जैसे राष्ट्रीय दलों के नेताओं का राज्य का दौरा कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 13
एक तरफ कांग्रेस राज्य में अपनी सत्ता बचाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 13
वहीं दूसरी तरफ भाजपा दक्षिण में पहला राज्य फतह करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने साल 2013 में भाजपा से सत्ता छीन ली थी।

4 of 13
भाजपा के प्रभाव वाले माने जाने वाले तटीय उडुपी और दक्षिण कन्नड़ जिलों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ‘‘ वे सत्ता के लिए कुछ भी करेंगे। मोदी जी आएंगे और बार- बार झूठ बोलेंगे।’’ 
विज्ञापन

5 of 13
राहुल ने आरोप लगाया, ‘‘ मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल में उन्होंने पैसे का इस्तेमाल कर सरकारें बनाई। आप सबने यह देखा है।’’
विज्ञापन

6 of 13
हाल में संपन्न हुए कांग्रेस के महाधिवेशन में महाभारत का जिक्र करते हुए भाजपा को कौरव और कांग्रेस को पांडव करार देने वाले राहुल ने मंगलवार को एक बार फिर मौजूदा हालात को बताने के लिए महाभारत का जिक्र किया। 
विज्ञापन

7 of 13
राहुल ने कहा, ‘‘ उस वक्त सवाल यह था कि हिंदुस्तान सच्चाई की राह पर चलता है या झूठ की राह पर। एक तरह से आज भी ऐसे ही सवाल किए जा रहे हैं। एक तरफ भाजपा सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है जबकि कांग्रेस सच्चाई पर आधारित है।’’

8 of 13
राहुल गांधी
कर्नाटक पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार धार्मिक स्थलों का दौरा कर रहे हैं। आज श्रृंगेरी में माथा टेकने से पहले उन्होंने मैंगलोर में गोकर्णनाथेश्वर मंदिर में दर्शन किए। 

9 of 13
राहुल गांधी
राहुल गांधी पारंपरिक धोती पहनकर दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसके बाद ऊल्लाह के दरगाह भी गए थे। मैंगलोर में राहुल गांधी ने रोजारियो चर्च का भी दौरा किया था। राहुल गांधी जनआशीर्वाद यात्रा के तहत दो दिनों के राज्य के दौरे पर हैं। 

10 of 13
राहुल गांधी
इस दौरान राहुल ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उडुपी में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘वे लोग सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं, मोदी जी आएंगे और बार-बार झूठ बोलेंगे।’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘आप लोगों ने देखा, मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल में पैसे के बल पर सरकार बनाई।’ 

11 of 13
राहुल
राहुल ने प्रधानमंत्री पर किसानों को नजरअंदाज करते हुए बड़े व्यापारियों का ऋण माफ करके उन्हें मदद पहुंचाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने पदुबिदरी में पार्टी की एक जनसभा में कहा, ‘नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं कहते हैं कि बीते 70 साल में कुछ नहीं हुआ। वह आपके माता पिता, गरीब किसानों, श्रमिकों, भारत के छोटे व्यापारियों का अपमान कर रहे हैं।’ 

12 of 13
राहुल गांधी
वहीं चिकमगलूर में वेद पाठशाला में छात्रों से राहुल गांधी ने मुलाकात की।
विज्ञापन

13 of 13
राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा मोदी को आम जनता का अपमान बंद करना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि कोई अकेला व्यक्ति देश को आगे नहीं ले जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें