मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार से नर्मदा यात्रा की शुरुआत की है। 3300 किमी लंबी इस यात्रा को वह अगले छह माह में पूरा करेंगे। इस परिक्रमा के दौरान उनके साथ सैकड़ों समर्थक और उनकी दूसरी पत्नी अमृता राय भी मौजूद रहेंगी। तस्वीरों में देखिए दिग्विजय की पदयात्रा का आगाज...
विज्ञापन
2 of 6
digvijaya singh
- फोटो : social media
मध्य प्रदेश में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से एक साल पहले इस यात्रा पर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से धार्मिक और आध्यात्मिक पदयात्रा है। इसमें किसी भी तरह की कोई राजनीति नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह अगले छह माह तक इस यात्रा के दौरान राजनीति के बारे में कुछ नहीं बोलेंगे।
आज से मैं नर्मदा परिक्रमा प्रारम्भ कर रहा हूँ। यह यात्रा पूर्ण रूप से निजी धार्मिक व आध्यात्मिक है।आप सभी मित्रों से सहयोग की अपेक्षा है।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) September 30, 2017
विज्ञापन
3 of 6
digvijaya singh
- फोटो : facebook
धारदार राजनीतिक टिप्पणी, विवादास्पद बयानों और ट्वीट के लिए मशहूर सिंह ने कहा है कि वह इस यात्रा में कोई ट्वीट नहीं करेंगे ना ही राजनीति पर बोलेंगे। वह इस दौरान केवल रिट्वीट करेंगे।
4 of 6
digvijaya singh
कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सिंह यह कठिन परिक्रमा शंकराचार्य की सलाह पर कर रहे हैं। नर्मदा की परिक्रमा यात्रा शुरू करने से पहले शुक्रवार शाम को उन्होंने अपने गुरु द्वारका शारदा पीठ शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
5 of 6
digvijaya singh
- फोटो : social media
राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि सिंह अपनी राजनीतिक छवि को बेहतर बनाने के लिए मास्टर स्ट्रोक के रूप में इस यात्रा की शुरुआत की है। नर्मदा की इस यात्रा के दौरान वह मध्य प्रदेश के 120 विधानसभा क्षेत्रों और गुजरात के 20 विधानसभाओं से होकर गुजरेंगे।
हालांकि पदयात्रा के बारे में और पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने यह साफ किया है कि इस यात्रा के दौरान उनके साथ न तो पार्टी के झंडे होंगे, न पोस्टर, न नारे लगाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने ने यह भी कहा कि इस यात्रा का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।