फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद कोहली ने बेंच स्ट्रैंथ को नहीं आजमाया, इन 11 के साथ मैदान में उतरे

Sun, 01 Oct 2017 01:21 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 3
विराट धोनी - फोटो : SELF
कप्तान विराट कोहली बेखौफ होकर फैसले लेते हैं। पांचवें और अंतिम वन डे में लेकिन उन्होंने समझदारी भरा कदम उठाते हुए भुवेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को वापस टीम में जगह दी है। लगातार 9 मैच जीतकर बेंगलुरू में पिछला मैच विराट कोहली की टीम इंडिया हार गई थी। बेंगलुरू में बुमराह, भुवनेश्वर और यादव को नहीं खिलाया गया था। पांचवां और अंतिम वन डे अगर टीम इंडिया नागपुर में हार जाती है तो वह नंबर वन नहीं रह जाएगी। लिहाजा नागपुर में विराट कोहली ने भुवनेश्वर और बुमराह के साथ कुलदीप यादव को भी मैदान में उतारा है। 
विज्ञापन

उमेश और शमी को दोबारा मौका नहीं मिला

2 of 3
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI
विराट ने समझदारी भरा फैसला लेते हुए उमेश यादव और मोहम्मद शमी को दोबारा मौका नहीं दिया है। मनीष पांडेय एक बेहतर बल्लेबाज है लेकिन वह सही समय पर चल नहीं पा रहे हैं। बेंगलुरू में भी वह गलत समय पर आउट हो गए हैं। इसके बाद भी मनीष पांडेय को नागपुर में भी मौका ‌दिया गया है। केएल राहुल नागपुर में भी टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। टीम इंडिया के ये 11 खिलाड़ी नागपुर के मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल को भी नहीं मिला मौका

3 of 3
केएल राहुल और रवि शास्त्री - फोटो : pti
टीम इस प्रकार हो सकती है- विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केदार जाधव, मनीष पांडेय, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें