फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब पटना में पीएम मोदी के गाइड बने नीतीश कुमार, देखें तस्वीरें

Sun, 15 Oct 2017 02:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
1 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एकदिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर सीएम नीतीश कुमार ने उनकी आगवानी की। आगवानी के समय पीएम मोदी ने नीतीश के कानों में कुछ बातें कही। इसके बाद नीतीश तुरंत अफसरों को निर्देश देने में जुट गए।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
पटना विश्वविद्यालय के समारोह में नीतीश ने इन बातों का भी खुलाासा कर दिया कि पीएम ने उनसे कानों में क्या बातें कही थी। दरअसल, पीएम मोदी ने उनसे म्यूजियम देखने का आग्रह किया था।
विज्ञापन

3 of 7
इससे पूर्व पीएम पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी दिवस समारोह में भाग लेने के बाद पटना म्यूजियम पहुंचे, जहां सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें बिहार की विरासत से परिचय कराया। 

4 of 7
नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से म्यूजियम देखने का आग्रह किया था, जिसके बाद पीएम म्यूजियम पहुंचे। पीएम मोदी ने म्यूजियम में रखी एक-एक चीजों की जानकारी ली।
विज्ञापन

5 of 7
इस दौरान पीएम ने कहा कि बिहार की विरासत ही भारत का भावी इतिहास है। जो समाज इतिहास भूल जाता है, उसकी कोख बांझ हो जाती है, क्योंकि इतिहास के ज्ञान से ही भविष्य का गर्भधारण होता है। 
विज्ञापन

6 of 7
पीएम ने कहा कि बिहार अब तक सरस्वती की आराधना में ही खुद को खपा दिया है। अब लक्ष्मी और सरस्वती के मिलन से बिहार को आगे ले जाने का संकल्प लेकर आजादी की 75वीं वर्षगांठ यानी 2022 तक उसे समृद्ध राज्यों की कतार में ले जाने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बता दें कि यह म्यूजियम सीएम नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट था और यह का मायनों में खास है। इस म्यूजियम में 1764 ई तक का इतिहास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें