फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: बाल संप्रेक्षण गृह में बवाल, 16 घंटे बाद हुआ शांत

Wed, 04 May 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
मेरठ के सूरजकुंड स्थित राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह में सोमवार रात से शुरू हुआ बवाल मंगलवार तड़के तक जारी रहा। किशोरों ने छत पर आगजनी और मेन गेट तोड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में आरोप लगाया कि संप्रेक्षण गृह के लोग हमें कीड़े युक्त खाना देते हैं। नशे का सामान उपलब्ध कराया जाता है। पांच किशोर दबंगई दिखाते हैं। आला अफसरों के समझाने के बाद बवाल दोपहर करीब एक बजे पूरी तरह शांत हो पाया।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
अफसरों ने दावा किया कि संप्रेक्षण गृह से 13 किशोर फरार हुए थे, जिन्हें पकड़ लिया गया है। डीएम ने इस बवाल की मजिस्ट्रेटी जांच गठित कर दी है। स्थानीय निवासियों के प्रबल विरोध और भाजपाइयों के धरना प्रदर्शन के बाद एडीएम सिटी ने कहा कि संप्रेक्षण गृह को परतापुर स्थित कताई मिल शिफ्ट करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

4 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
साथी के बर्थडे पर डीजे लगाने की अनुमति न मिलने को लेकर सोमवार रात करीब नौ बजे किशोरों ने संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों पर हमला बोल दिया था। दीवार तोड़कर कई किशोर फरार हो गए थे। पुलिस ने जब संप्रेक्षण गृह की चौतरफा घेराबंदी की तो किशोरों ने छत पर चढ़कर पुलिस पर पथराव कर दिया था। संप्रेक्षण गृह में कैमरे, फर्नीचर और कीमती सामान तोड़ डाला था। सोमवार आधी रात को किशोरों को काबू में करने के लिए पुलिस को रबर बुलेट छोड़नी पड़ी थीं।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
सोमवार आधी रात करीब 3:15 बजे किशोरों ने छत पर सिलेंडर रखकर आग लगाने की कोशिश की। छत से धुआं उठते देख हड़कंप मच गया। मौके पर फायर ब्रिगेड बुला ली गई। जिसके बाद किशोरों ने मेन गेट तोड़ने की कोशिश की। मंगलवार तड़के करीब चार बजे डीएम पंकज यादव, एसएसपी डीसी दूबे वहां पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
किशोरों से माइक के जरिये बात की गई तो किशोरों ने आरोप लगाया कि पूर्व में रह रहे पांच किशोर नए किशोरों से चाकूबाजी करते हैं। हमें घटिया और कीड़े युक्त खाना मिलता है। जमानत संबंधी कागजों का समय पर सत्यापन नहीं होता। खुलेआम नशे का सामान लाया जाता है। यहां पूरी तरह अराजकता है। कुछ किशोर दबंगई दिखाते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
अफसरों ने जब उनसे लिखित में यह सब देने को कहा तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया दोपहर करीब एक बजे तक किशोरों को समझाने के बाद डीपीओ ,संप्रेक्षण गृह अधीक्षक और स्टाफ को अंदर भेजा गया।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि गिनती के दौरान संप्रेक्षण गृह में 61 में से 48 किशोर ही मिले। यहां से कुल 13 किशोर भागे थे, जो मंगलवार सुबह तक पकड़ लिए गए। सभी को बुधवार को किशोर न्यायालय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक निखिलेश कुमार ने बताया कि किशोरों ने संप्रेक्षण गृह में तोड़फोड़ कर लाखों रुपये का नुकसान किया है। नौचंदी थाने में इसकी तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें