फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: राष्ट्रपति के न्योते पर सीजेआई ने पत्नी संग देखा मुगल गार्डन, देखें तस्वीरें

Sat, 19 Feb 2022 04:11 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमना राष्ट्रपति भवन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सर्वोच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश अपने परिवारीजनों के साथ थे। इस दौरान सभी ने मुगल गार्डन भी देखा। 
 
विज्ञापन
1 of 5
सीजेआई एनवी रमना परिवार के साथ पहुंचे राष्ट्रपति भवन - फोटो : ANI
राष्ट्रपति भवन पहुंचे सीजेआई 

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमना और सर्वोच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश अपने परिवार के सदस्यों के साथ शनिवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां सभी ने मुगल गार्डन का दौरा भी किया।मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमना और सर्वोच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों को परिवार के साथ  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रथम महिला सविता कोविंद ने राष्ट्रपति भवन आने का निमंत्रण दिया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रथम महिला के निमंत्रण पर सभी आज वहां पहुंचे।


 
विज्ञापन

2 of 5
राष्ट्रपति भवन - फोटो : ANI
12 फरवरी से आम जनता के लिए खोला गया है मुगल गार्डन

CJI ने न्यायमूर्ति एनवी रमना ने यहां राष्ट्रपति को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। गौरतलब है कि 12 फरवरी 2022 से राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। प्रसार भारती ने इस बारे में ट्वीच कर जानकारी दी थी। ट्वीट में प्रसार भारती ने लिखा था कि सोमवार को छोड़कर मुगल गार्डन रोज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। यह 16 मार्च तक खुला रहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
सीजेआई एनवी रमना और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : ANI
रोज गार्डन में हैं गुलाब की 135 वैरायटी

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मुगल गार्डन को दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया था।राष्ट्रपति भवन में 15 एकड़ में फैले इस मुगल गार्डन को ताजमहल के पास के बगीचों, जम्मू-कश्मीर के मुगल गार्डन की तर्ज पर बनवाया गया था। यहां स्थित रोज गार्डन में गुलाब की 135 वैराइटी हैं। जो दर्शकों का मन मोह लेती है।

4 of 5
रामनाथ कोविंद - फोटो : ANI
राष्ट्रपति कोविंद का दो दिवसीय ओडिशा दौरा शुरू
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दो दिवसीय ओडिशा दौरा शनिवार को शुरू हुआ। इस दौरान उन्होंने पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान गौड़ीय मिशन के संस्थापक श्रीमद भक्ति सिद्धांत सरस्वती गोस्वामी प्रभुपाद की 150वीं जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : ANI
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद करेंगे नौसेना बेड़े की समीक्षा 
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 21 फरवरी को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में फ्लीट रिव्यू में शामिल होंगे। वह 60 जहाजों और पनडुब्बियों और 55 विमानों से युक्त नौसेना बेड़े की समीक्षा करेंगे।रक्षा मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति फ्लीट रिव्यू सोमवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें