पूरे देश में केंद्र सरकार के नोटबंदी फैसले के बाद से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लोग बैंकों के बाहर नोट बदलवाने के लिए लाइन में खड़े हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
खुल्ले पैसे देकर लोगों की मदद
2 of 5
ऐसे में नोटबंदी के बाद लोगों को अपनी जरूरत की चीजों को लेने में हो रही परेशानी को देखते हुए केरल के एक चर्च ने बड़ी पहल करते हुए आम लोगों के लिए अपने दान पात्र खोल दिए हैं।
विज्ञापन
नोटों की समय सीमा बढ़ाकर 24 नवंबर कर दी गई है
3 of 5
चर्च के पादरी जिमी पूच्चाकट ने बताया कि "हमारा चर्च अपने दानपात्र से खुले पैसे देकर लोगों की मदद कर रहा है। हमारे दानपात्र में काफी मात्रा में खुले पैसे हैं। हमने लोगों से कहा है कि जब भी आपकी इच्छा हो आप पैसे वापिस कर सकते हैं।"
कुछ जगहों पर अभी भी पुराने नोटों मान्य
4 of 5
गौरतलब है कि केंद्र सरकार के 500-1000 रुपये के नोटों के प्रतिबंध के फैसले के बाद से ही देश में लोगों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालांकि सरकार ने जनता को थोड़ी राहत देते हुए जरूरी जगहों पर पुराने नोटों को चलाने की समय सीमा 24 नवंबर तक बढ़ा दी है।