तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और एआईडीएमके की मुखिया जयललिता का सोमवार चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी। उनकी मौत से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
वह साल 1991 में पहली बार राज्य की मुख्यमंत्री बनी थी जिसके बाद वह लगातार 6 बार राज्य की मुख्यमंत्री बनी। अपने शासन के दौरान उन्होंने कई ऐसे फैसले लिए जिन्होंने उन्हें जनता के बीच काफी पॉपुलर बना दिया।जयललिता ने जनता को दो रुपये में पेट भर खाना खिलाने की शुरूआत की थी। उन्हें अम्मा के नाम से जाना जाता था।
लेकिन हम आपको उन मुख्यमंत्रियों के बारे में बता रहे हैं जिनका निधन अपने कार्यकाल के दौरान ही हुआ -
विज्ञापन
जयललिता ही नहीं इन मुख्यमंत्रियों का भी हुआ अपने कार्यकाल के दौरान निधन
2 of 10
मुफ्ती मोहम्मद सईद (1936-2016)
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे मुफ्ती मोहम्मद सईद का निधन 7 जनवरी 2016 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुआ। उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। सईद पीडीपी के संस्थापक भी थे और दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे।
विज्ञापन
जयललिता ही नहीं इन मुख्यमंत्रियों का भी हुआ अपने कार्यकाल के दौरान निधन
3 of 10
एमजी रामचंद्रन (1917-1987)
एमजीआर के नाम से मशहूर रामचंद्रन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थे। वह फिल्म निर्माता, अभिनेता, निर्देशक निर्माता भी थे। उन्होंने तमिल सिनेमा में भी काम किया। रामचंद्रन का निधन 24 दिसंबर 1987 को मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए हुआ।
जयललिता ही नहीं इन मुख्यमंत्रियों का भी हुआ अपने कार्यकाल के दौरान निधन
4 of 10
वाईएस राजशेखर रेड्डी (1949-2009)
वाईएस राजशेखर रेड्डी को वाईएसआर के नाम से पहचाना जाता था। वह साल 2004 से 2009 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। रेड्डी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य भी थे। 2 सितंबर 2009 को हेलिकॉप्टर हादसे में रेड्डी का निधन हो गया था।
उनके नेतृत्व में ही मई 2004 के राज्य विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 185 सीटों पर विजय हासिल की थी। वह ग्यारहवीं विधानसभा में 1999 से 2004 तक विपक्ष के नेता रहे थे। रेड्डी चार बार लोकसभा सदस्य भी रहे।
विज्ञापन
जयललिता ही नहीं इन मुख्यमंत्रियों का भी हुआ अपने कार्यकाल के दौरान निधन
5 of 10
शेख अबदुल्ला (1905-1982)
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे शेख अबदुल्ला का 8 सितंबर 1982 में निधन हो गया था। अबदुल्ला ने फरवरी 1975 से मार्च 1977 तक मुख्यमंत्री के रूप में अपना पहला कार्यकाल पुरा किया था।
जिसके बाद जम्मू-कश्मीर के अगले विधानसभा चुनाव में जनता ने उन्हें एक बार फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचा दिया। उन्होंने जुलाई 1977 से सितंबर 1982 तक मुख्यमंत्री के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा किया।
विज्ञापन
जयललिता ही नहीं इन मुख्यमंत्रियों का भी हुआ अपने कार्यकाल के दौरान निधन
6 of 10
गोपीनाथ बारडोली (1890–1950)
असम के मुख्यमंत्री गोपीनाथ बारडोली का 6 अगस्त 1950 में निधन हो गया था। वह असम के प्रधानमंत्री भी थे, लेकिन असम राज्य के गठन के बाद वह प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री भी बने। बारडोली ने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से की थी।
विज्ञापन
जयललिता ही नहीं इन मुख्यमंत्रियों का भी हुआ अपने कार्यकाल के दौरान निधन
7 of 10
रविशंकर शुक्ला (1877-1956)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे रविशंकर शुक्ला का निधन 31 दिसंबर 1956 में हुआ था। वह मध्य प्रदेश के गठन के बाद राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने थे। शुक्ला भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता थे। उन्होंने भारत की आजादी के लिए अग्रेजों से लड़ाई भी लड़ी थी।
जयललिता ही नहीं इन मुख्यमंत्रियों का भी हुआ अपने कार्यकाल के दौरान निधन
8 of 10
दोरजी खांडू (1955-2011)
दोरजी खांडू अरुणाचल प्रदेश के छठे मुख्यमंत्री थे। साल 2009 में वे दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे। 30 अप्रैल 2011 को एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में उनकी मौत हुई। खांडू को बांग्लादेश युद्ध के दौरान अपनी इंटेलिजेंस सेवाओं के लिए गोल्ड मेडल भी मिला था।
जयललिता ही नहीं इन मुख्यमंत्रियों का भी हुआ अपने कार्यकाल के दौरान निधन
9 of 10
बेअंत सिंह (1922-1995)
बेअंत सिंह कांग्रेस के कद्दावर नेता थे। वह 1992 में पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन 1995 में एक आत्मघाती हमले में उनका निधन हो गया था। चंडीगढ़ सचिवालय में हमलावरों ने धमाका कर उनको मौत के घाट उतार दिया था।