अश्विन और तेज गेंदबाजी, यह सुनकर आपको कुछ अटपटा लग रहा होगा। लेकिन तमिलनाडु की ओर से खेलते हुए अश्विन ने कर्नाटक के खिलाफ अपनी तेज गेंदबाजी से आतंक मचा दिया और करुण नायर, केएल राहुल और मनीष पांडे जैसे स्टार बल्लेबाजों से सजी कर्नाटक की टीम मजह 88 रन पर ढेर हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन
'अश्विन' ने तेज गेंदबाजी में ढाया कहर, कर्नाटक ढेर
2 of 3
केएल राहुल
- फोटो : BCCI
शुक्रवार को शुरू हुए रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु के तेज गेंदबाज अश्विन क्राइस्ट ने कहर ढा दिया। तेज गेंदबाजी से कहर रविचंद्रन अश्विन ने नहीं बल्कि अश्विन क्राइस्ट ने ढाया। अश्विन ने मैच के पहले दिन 13.1 ओवर में 31 रन देकर छह विकेट हासिल किए। अश्विन ने कुन्नियन अब्बास (0), मनीष पांडे (28), करुण नायर (14), स्टुअर्ट बिन्नी (0), चिदंबरम गौतम (2) और विनय कुमार(14) को अपना शिकार बनाया।
'अश्विन' ने तेज गेंदबाजी में ढाया कहर, कर्नाटक ढेर
3 of 3
करुण नायर
- फोटो : PTI
चेन्नई टेस्ट में तिहरा शतक बनाने वाले करुण नायर, दोहरे शतक से महज एक रन से चूकने वाले केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों की इस गेंदबाज के सामने एक नहीं चली। क्राइस्ट ने फर्स्ट डाउन उतरे के अब्बास को 24 बॉल तक जूझने के बाद भी बगैर खाता खोले वापस भेजा। मनीष पांडे ने 28 रन बना कर लड़ने की कुछ कोशिश की। लेकिन 61 रन के टीम टोटल पर ही अश्विन ने पांडे और बिन्नी को भी आउट कर दिया। करुण 14 रन पर अश्विन का शिकार बने।