बच्चों के एग्जाम्स खत्म हो रहे हैं और गर्मियों की छुट्टियां नजदीक आ रही हैं। अब आप अपनी फेमिली को कम खर्च में किसी पर्यटन स्थल की सैर कराना चाहते हैं तो देश के इन स्थानों में जा सकते हैं।
विज्ञापन
देश के 10 सबसे सस्ते पर्यटन स्थान
2 of 11
1- कसोलः हिमाचल प्रदेश के पार्वती पहाड़ी पर बसा गांव है कसोल। यहां पर खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के साथ कई चीजें देख सकते हैं। दिल्ली से हिमाचल रोडवेज की बस सेवा भी यहां के लिए उपलब्ध है। यहां पर रहना खाना भी अन्य जगहों की तुलना में सस्ता है।
विज्ञापन
देश के 10 सबसे सस्ते पर्यटन स्थान
3 of 11
pondicheri
2-पोंडिचेरीः अगर बीच वाले खूबसूरत शहरों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए पोंडिचेरी बढ़िया रहेगा। यहां पर मौजूद अरविंदो आश्रम के धर्मशाला में मुफ्त में ठहर कर घूमने का आनंद ले सकते हैं। इस आश्रम में शाकाहारी भोजन भी आपको मिल सकता है।
देश के 10 सबसे सस्ते पर्यटन स्थान
4 of 11
3- कोडईकनल: यह तमिलनाडु एक शहर है जहां का मौसम बहुत ही सुहावना रहता है। यहां पर घूमने के खर्च की बात करें तो यहां 200 रुपए में ठहरने के लिए एक कमरा मिल जाएगा और 20 रुपए प्लेट फ्राइड चिकन भी मिल जाएगा। यहां पर ट्रेन और बस दोनों साधनों से पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
देश के 10 सबसे सस्ते पर्यटन स्थान
5 of 11
tourism
4-गोवा: अपने देश में मौजमस्ती के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक गोवा भी है। यहां भी लोग कम खर्च में घूम लेते थे लेकिन अब गोवा सरकार वीआईपी होटलों पर विलासिता टैक्स बढ़ाने जा रही जो यहां जाने वाले सैलानियों लिए कुछ महंगा पड़ सकता है।
विज्ञापन
देश के 10 सबसे सस्ते पर्यटन स्थान
6 of 11
jaipur
5- जयपुर: पिंक सिटी के नाम से मशहूर राजस्थान का शहर जयपुर भी फेमिली को घुमाने लायक है। यहां पर आपको वैभवशाली, भव्य किले और रजवाड़ों के शान ओ सौकत की निशानियां देखने को मिलेगीं। यहां पर भी आप कम खर्च में घूम सकते हैं।
विज्ञापन
देश के 10 सबसे सस्ते पर्यटन स्थान
7 of 11
6- अलेप्पोः केरल का शहर अलेप्पो भी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां की झीलों में आप हाउस बोट का आनंद ले सकते हैं। यहां पर अगर आप किसी मछुआरे से दोस्ती करके उसे घर में घठर सकते हैं तो आपको 100 रुपए में भी एक दिन का खर्च चला सकते हैं।
देश के 10 सबसे सस्ते पर्यटन स्थान
8 of 11
7-ऊटी- तमिलनाडु के शहर कोयंबटूर से 80 किमी दूर उत्तर में बेहद खूबसूरत शहर ऊटी है। देश के सबसे सस्ते टूरिस्ट प्लेसों में से एक ऊटी भी है। यहां पर भी बच्चों के साथ छुट्टियां मनाना काफी अच्छा रहेगा। यहां की खूबसूरत पहाड़ियां और ठंडा मौसम आपको अच्छा लगेगा।
देश के 10 सबसे सस्ते पर्यटन स्थान
9 of 11
8- ईटानगरः अगर आप पूर्वोत्तर भारत की ओर सैर करने मन बना रहे हैं तो ईटानगर बेहद शांत और खूबसूरत इलाका है। यहां पर आप प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। यहां पर कम दाम में खाने और ठहरने की व्यवस्था भी हो जाएगी।
देश के 10 सबसे सस्ते पर्यटन स्थान
10 of 11
pushkar
9- पुष्करः तीर्थ स्थान और ऊंटों का मेला के लिए मशहूर पुष्कर भी पर्यटकों के लिए सबसे सस्ते स्थानों में से है। यहां पर आपको कई तरह के राजस्थानी चीजें खाने और देखने को मिल सकती हैं। यहां भांग लस्सी पीकर ऊंट की सवारी का आनंद भी ले सकते हैं वो भी मामूली खर्च में।
10- वाराणासीः अगर आप किसी धार्मिक स्थान में घूमने जाना चाहते हैं तो वाराणासी में काफी कम खर्च में आप घूम सकते हैं। ठहरने के लिए सस्ते और महंगे दोनों तरह के होटल उपलब्ध हैं। यहां मंदिर मय गंगा के घाट और और काशीविश्वनाथ का मंदिर देखने लायक है।