प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज 66वां जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने के लिए एक खास मोबाईल ऐप 'नमो ऐप' बनाया गया है। इस ऐप के जरिए प्रधानमंत्री मोदी को देश-दुनिया से लाखों बधाई संदेश मिल रहें हैं। इन बधाई देने वालों में अमिताभ बच्चन, अनिल अंबानी, लता मंगेशकर, आमिर खान, टाटा ग्रुप के चेयरमैन साइरस मिस्त्री और आनंद महिंद्रा जैसी मशहूर हस्तियां भी शामिल है। इन हस्तियों ने उन्हें इस विशेष दिन पर बधाई देने के साथ-साथ उनसे जुड़ी कई यादों को भी साझा किया। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, पीएम मोदी से जुड़ी किन यादों को साझा किया इन सितारों ने-
विज्ञापन
B'DAY SPECIAL: सितारों की जुबानी पीएम मोदी की अनकही कहानी
2 of 10
जब अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म देखने पहुंचे मोदी
अमिताभ बच्चन ने 'नमो ऐप' के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उन्हें 66वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर अमिताभ बच्चन ने पीएम मोदी से जुड़ा वाकया सुनाते हुए बताया, "मुख्यमंत्री निवास में आपसे पहली बार मुलाकात हुई थी। वो साधारण सा घर था और उससे भी साधारण कमरा था। मैं अपनी फिल्म 'पा' के लिए टैक्स में छूट मांगने गया था। आपने कहा कि साथ में फिल्म देखते हैं। आप अपनी गाड़ी में ही थिएटर ले गए। फिल्म देखी और साथ में खाना खाया। इस बीच सामान्य रूप से गुजरात टूरिज्म को लेकर बातचीत हुई।"
अमिताभ ने आगे बताया, 'एक हफ्ते के अंदर गुजरात टूरिज्म के अफसर मुंबई में मेरे घर आए और काम शुरू करने की बात कही। कुछ दिनों में काम शुरू भी हो गया। ये किसी आश्चर्य से कम नहीं था। गुजरात पहुंचा तो पहला फोन आपका आया। आपने कहा- स्वागत है, किसी चीज की जरूरत हो तो मुझे फोन कीजिएगा। बाहर गर्मी बहुत है। पानी पीते रहिए और बीच-बीच में आराम भी करते रहिए। मैंने आपसे कहा कि काम के दौरान मुझसे कोई पॉलिटीशियन मुझसे न मिले। ऐसा ही हुआ। जितने दिन-महीने काम किया, मुझे कोई भी पॉलिटीशियन नजर नहीं आया।'
विज्ञापन
B'DAY SPECIAL: सितारों की जुबानी पीएम मोदी की अनकही कहानी
3 of 10
अनिल अंबानी
धीरुभाई अंबानी ने पहले ही कर दी मोदी के प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी
उद्योपति अनिल अंबानी ने 'नमो ऐप' पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए बताया, "1990 के दशक में मैं पहली बार मोदी से मिला। तब मेरे पिता धीरूभाई अंबानी ने उन्हें घर पर खाने के लिए बुलाया था। बातचीत के बाद पापा ने कहा- लंबी रेस ने घोड़ो छे, लीडर छे, पीएम बनसे (ये लंबी रेस का घोड़ा है, सही मायने में लीडर है, ये प्रधानमंत्री बनेगा)। पापा ने उनकी आंखों में सपने देख लिए थे। वो वैसे ही थे जैसे अर्जुन को अपना उद्देश्य और विजन पता था।"
B'DAY SPECIAL: सितारों की जुबानी पीएम मोदी की अनकही कहानी
4 of 10
पीएम मोदी की वजह से भारत का कद बढ़ा
एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा, "बीते दो सालों में एक विजनरी लीडर के नेतृत्व में भारत का कद बढ़ा है। बड़ी बात ये है कि दुनिया के बीच भारत की स्थिति काफी मजबूत हुई है। जिस तरह से वे दुनिया के सामने भारत का विजन रखते हैं, वो काबिले तारीफ है। उनकी स्टेट्समैनशिप पर हर भारतीय को गर्व है।"
विज्ञापन
B'DAY SPECIAL: सितारों की जुबानी पीएम मोदी की अनकही कहानी
5 of 10
भारत को विकसित भारत बनाएंगे पीएम मोदी
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा, "करीब एक दशक पहले मोदी मुंबई आए थे और बिजनेसमैन को गुजरात में इन्वेस्ट करने के लिए आमंत्रित किया था। तभी लगा था कि ये शख्स कुछ अलग है। वक्त बीतने के साथ उन्होंने भी साबित किया है कि वे एक अलग तरह के शख्स हैं। वे एक ऐसे इंसान हैं जो भारत को बहुत जल्दी विकसित भारत में बदलना चाहते हैं"
विज्ञापन
B'DAY SPECIAL: सितारों की जुबानी पीएम मोदी की अनकही कहानी
6 of 10
kumar manglam birla
मोदी जी ईमानदार और चरित्र के धनी
उद्योगपति कुमारमंगलम बिड़ला ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने कहा, "आज वे कॉन्फिडेंस की ऊंचाई पर हैं। उनके अंदर 'कर सकता हूं' की फीलिंग है। उन्होंने एक मजबूत इकोनॉमिक ग्रोथ की नींव रखी है, जिसका फायदा सबको मिलेगा। भारत में बिजनेस के क्षेत्र में काफी तरक्की हुई है। इन सबसे ऊपर मोदी एक ईमानदार और चरित्र के धनी हैं। यही बात सबसे ज्यादा अपील भी करती है।"
विज्ञापन
B'DAY SPECIAL: सितारों की जुबानी पीएम मोदी की अनकही कहानी
7 of 10
मोदी जी में एक अच्छे लीडर के सभी गुण
पूर्व CAG विनोद राय ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए उनसे जुड़ी एक वाकये को याद करते हुए बताया, "बैंक बोर्ड्स ब्यूरो का चेयरमैन बनने के बाद से मेरी उनसे मुलाकात होनी थी। मुझे कुछ घबराहट थी। मीटिंग के बाद मुझे लगा कि जितना मैं उन्हें सुन रहा था, उससे ज्यादा वे मुझे सुन रहे थे। मीटिंग के बाद उन्होंने मुझे लीड करने को कहा। ये सच है कि एक अच्छे नेता के लिए एक अच्छा टीम प्लेयर होना जरूरी है। वह एक अच्छा श्रोता भी हो।"
B'DAY SPECIAL: सितारों की जुबानी पीएम मोदी की अनकही कहानी
8 of 10
साइरस मिस्त्री को लीडरशिप का पाठ पढ़ाया पीएम मोदी ने
टाटा ग्रुप के चेयरमैन साइरस मिस्त्री ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। साइरस मिस्त्री ने पीएम मोदी से पहली मुलाकात को याद करते हुए बताया, "2012 में टाटा ग्रुप की जिम्मेदारी संभालने के बाद रतन टाटा के साथ मेरी उनसे मुलाकात हुई थी। मुलाकात के बाद मुझे उनसे लीडरशिप का एक नया पाठ सीखने को मिला।"
B'DAY SPECIAL: सितारों की जुबानी पीएम मोदी की अनकही कहानी
9 of 10
आमिर खान
- फोटो : Getty
आमिर खान ने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ की कामना
अभिनेता आमिर खान ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा, "हमेशा आपकी हेल्थ को लेकर दुआ करता हूं। हमेशा आपको खुशियां मिलें। पहले के सालों की तुलना में ये साल आपके लिए यादगार साबित हो।"
B'DAY SPECIAL: सितारों की जुबानी पीएम मोदी की अनकही कहानी
10 of 10
लता मंगेशकर
- फोटो : getty images
मोदी की नीतियां विरोधियों पर जीत हासिल करेंगी
स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने पीएम मोदी को बधाई दी। लता मंगेशकर ने कहा, "आपका बहुत विरोध हुआ, लेकिन आप सत्य की राह पर चलते रहे। पूरी दुनिया इस समय हिंसा की चपेट में है। लेकिन मेरा यकीन है कि आपकी नीतियां उन पर जीत हासिल कर लेंगी।"