टीम इंडिया की गेंदबाजी आक्रमण के खास हथियार फिरकी गेंदबाज आर अश्विन आज पूरे 30 साल के हो गए। अपने 6 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने कई खास मुकाम हासिल किए हैं। अब टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ अगली सीरीज में इस खास गेंदबाज से खास योगदान की आस है। जानते हैं कि उनके करियर के 9 खास रिकॉर्ड।
विज्ञापन
हैप्पी बर्थडे अश्विनः टीम इंडिया के नए 'रिकॉर्डमैन' है यह क्रिकेटर
2 of 10
- फोटो : PTI
17 सितंबर, 1986 को चेन्नई में जन्में रविचंद्रन अश्विन दाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ-साथ दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं। वह आईपीएल में पहले धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते रहे, बाद में वह धोनी की ही कप्तानी में राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस से जुड़ गए। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50, 100 और 150 विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड दर्ज है।
विज्ञापन
हैप्पी बर्थडे अश्विनः टीम इंडिया के नए 'रिकॉर्डमैन' है यह क्रिकेटर
3 of 10
आर अश्विन
- फोटो : PTI
आर अश्विन के नाम महज 13 टेस्ट सीरीज (36 मैच) में सबसे ज्यादा 6 बार मैन ऑफ द सीरीज जीतने का रिकॉर्ड है। उनकी यह उपलब्धि इस मायने में खास है कि सचिन तेंदुलकर ने 74 टेस्ट सीरीज में 200 टेस्ट मैच खेलकर और वीरेंद्र सहवाग ने 39 सीरीज में 104 टेस्ट खेलकर पांच-पांच बार सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने थे। साथ ही अश्विन ने भारतीय खिलाड़ियों के जीते पिछले सात मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार में से अकेले 6 जीत लिए थे, जबकि एक बार यह पुरस्कार रोहित शर्मा को मिला।
हैप्पी बर्थडे अश्विनः टीम इंडिया के नए 'रिकॉर्डमैन' है यह क्रिकेटर
4 of 10
आर अश्विन
- फोटो : GE
अश्विन ने नवंबर 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। 36 टेस्ट मैचों के लंबे टेस्ट करियर में उन्होंने 34.26 की औसत से 1439 रन बनाए जिसमें 4 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। ये चारों शतक इसी टीम के खिलाफ लगाए हैं। वहीं गेंदबाजी में 25.20 की औसत से 193 विकेट हासिल किए हैं जिसमें 18 बार 5 विकेट झटके। उन्होंने वनडे में 102 और टी-20 45 टी-20 मैच खेले है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके खाते में कुल 387 विकेट दर्ज है।
विज्ञापन
हैप्पी बर्थडे अश्विनः टीम इंडिया के नए 'रिकॉर्डमैन' है यह क्रिकेटर
5 of 10
आर अश्विन
- फोटो : PTI
अश्विन 4 मैचों की किसी टेस्ट सीरीज में 2 बार 50 या उससे ज्यादा की पारी के अलावा गेंदबाजी में भी 2 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा करने वाले टीम इंडिया के पहले क्रिकेटर हैं। इससे पहले यह कारनामा किया था कपिल देव और भुवनेश्वर कुमार ने, लेकिन इन दोनों ने 5 या उससे बड़ी टेस्ट सीरीज में यह उपलब्धि हासिल की थी। अश्विन ने यह रिकॉर्ड पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में सीरीज में बनाया था।
विज्ञापन
हैप्पी बर्थडे अश्विनः टीम इंडिया के नए 'रिकॉर्डमैन' है यह क्रिकेटर
6 of 10
अश्विन
- फोटो : twitter
अश्विन ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 4 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में 29 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। किसी 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का यह भारतीय रिकॉर्ड है। इसी साल उन्होंने अपने 18वें टेस्ट में 100 विकेट (सबसे तेज) लेने का रिकॉर्ड भी बनाया। साथ ही यह पिछले 80 सालों में सबसे तेज 100 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।
विज्ञापन
हैप्पी बर्थडे अश्विनः टीम इंडिया के नए 'रिकॉर्डमैन' है यह क्रिकेटर
7 of 10
अश्विन
- फोटो : Facebook
दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर और नंबर 3 गेंदबाज आर अश्विन वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'कैरम गेंद' डालने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज हैं जो इस समय टेस्ट खेल रहे हैं। अश्विन के अलावा श्रीलंका के अजंता मेंडिस भी कैरम गेंदबाजी करते हैं लेकिन वह अपनी टीम से बाहर चल रहे हैं।
हैप्पी बर्थडे अश्विनः टीम इंडिया के नए 'रिकॉर्डमैन' है यह क्रिकेटर
8 of 10
अश्विन
- फोटो : getty
अश्विन टीम इंडिया के चौथे क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपने पहले ही टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन कर मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीता। उनसे पहले नरेंद्र हिरवानी, प्रवीण आमरे और आरपी सिंह ने यह कारनामा किया था। हालांकि अश्विन के बाद रोहित शर्मा और शिखर धवन ने भी यह कारनामा दोहराया।
हैप्पी बर्थडे अश्विनः टीम इंडिया के नए 'रिकॉर्डमैन' है यह क्रिकेटर
9 of 10
आर अश्विन
- फोटो : PTI
अपने टेस्ट करियर में 36 मैच में आर अश्विन ने 1439 रन बनाए हैं जबकि कुल 193 विकेट झटके हैं। वह टेस्ट इतिहास में उन दो क्रिकेटरों में शामिल हैं जिन्होंने सबसे कम मैच खेलते हुए अपने करियर में 1000 से ज्यादा रन बनाने के साथ ही 150 से ज्यादा टेस्ट विकेट लिए हैं। अश्विन से पहले इंग्लैंड के महान ऑलराउंडर इयान बॉथम ने इतने ही मैच में 1548 रन और 162 विकेट अपने खाते में कर लिया था।
हैप्पी बर्थडे अश्विनः टीम इंडिया के नए 'रिकॉर्डमैन' है यह क्रिकेटर
10 of 10
अश्विन
- फोटो : getty
दिसंबर, 2012 में अश्विन ने सबसे तेज 11वें टेस्ट मैच में ही 500 रन पूर कर लिए। इसके साथ ही उन्होंने सबसे तेज 500 रन और 50 विकेट लेने का संयुक्त रिकॉर्ड बना लिया। अश्विन ऑस्ट्रेलिया के जैक जॉर्ज और इंग्लैंड के इयान बॉथम के बाद यह कारनामा करने वाले दुनिया के तीसरे और एशियाई क्रिकेट जगत के पहले ऑलराउंडर खिलाड़ी बने।