महाराष्ट्र में भाजपा-नीत महायुति की प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में झूठ, छल, फरेब बुरी तरह हारा है। विभाजनकारी ताकते हारी हैं, नकारात्मक राजनीति की हार हुई है परिवारवाद की हार हुई है। आज महाराष्ट्र ने विकसित भारत के संकल्प को मजबूत किया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर जनता का किया धन्यवाद
2 of 6
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की प्रचंड बहुमत से जीत के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाथ जोड़कर जनता को धन्यवाद कहा।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में विभाजनकारी ताकतों की हार हुई- पीएम मोदी
3 of 6
जीत के बाद पीएम मोदी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री ने कहा आज देश के अनेक राज्यों में उपचुनावों के भी नतीजे आए हैं और लोकसभा की हमारी एक सीट और बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान ने भाजपा का जमकर समर्थन दिया है। असम के लोगों ने भाजपा पर एक बार फिर भरोसा जताया है। मध्य प्रदेश में भी हमें सफलता मिली है। बिहार में भी एनडीए का समर्थन बढ़ा है। यह दिखाता है कि देश अब सिर्फ और सिर्फ विकास चाहता है।
230 सीटों पर महायुति की प्रचंड बहुमत
4 of 6
लोगों में दिखा उत्साह
- फोटो : एक्स@ANI
महाराष्ट्र चुनाव में महायुति गठबंधन ने 288 में से 230 सीटों पर जीत दर्ज की। जिसमें भाजपा ने 132, शिंदे की शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटें जीतीं। वहीं महाविकास आघाड़ी ने सिर्फ 46 सीटें जीतीं। जिसमें कांग्रेस ने 16 और शिवसेना ने 20 सीटें जीतीं।
विज्ञापन
जनता ने सुशासन के मॉडल पर जताया भरोसा-पीएम मदी
5 of 6
पीएम मोदी
- फोटो : एक्स@ANI
पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र देश का छठा राज्य है, जिसने भाजपा को लगातार तीन बार जनादेश दे दिया है। इससे पहले गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा और मध्य प्रदेश में हम लगातार तीन बार जीत चुके हैं। बिहार में एनडीए को तीन बार से ज्यादा जनादेश मिला है। साठ साल के बाद आपने मुझे तीसरी मौका दिया। ये जनता का हमारे सुशासन के मॉडल पर विश्वास है और विश्वास को बनाए रखने में हम कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे।
महामंत्र बन चुका 'एक हैं तो सेफ हैं' का नारा-पीएम मोदी
6 of 6
पीएम मोदी
- फोटो : एक्स@ani
पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा के बाद महाराष्ट्र के चुनाव का भी सबसे बड़ा संदेश है- एकजुटता। एक हैं, तो सेफ हैं- ये आज देश का महामंत्र बन चुका है। उन्होंने कहा, कांग्रेस और उसके पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) ने सोचा था कि संविधान के नाम पर झूठ बोलकर, आरक्षण के नाम पर झूठ बोलकर एससी/एसटी और ओबीसी को छोटे-छोटे समूहों में बांट देंगे। कांग्रेस और उसके साथियों की इस साजिश को महाराष्ट्र ने सिरे से खारिज कर दिया है। महाराष्ट्र ने डंके की चोट पर कहा है- एक हैं, तो सेफ।