यूं तो मुर्मू की जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है, लेकिन हम जो तस्वीरें आपको दिखा रहे हैं वो कुछ खास हैं। खास इसलिए क्योंकि ये जीत के जश्न की तस्वीरें देश की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गांव की है।
विज्ञापन
1 of 8
द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न मनाते आदिवासी समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
देश की अगली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मात दे दी है। इसी के साथ मुर्मू देश की पहली राष्ट्रपति बन गईं हैं, जो आदिवासी समाज से आती हैं। मुर्मू के नाम एक या दो नहीं बल्कि छह बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज होंगे।
यूं तो मुर्मू की जीत का जश्न पूरे देश में मन रहा है, लेकिन हम जो तस्वीरें आपको दिखा रहे हैं वो कुछ खास हैं। खास इसलिए क्योंकि ये तस्वीरें देश की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गांव की है। गांव में सुबह से ही लोग खुशी मना रहे थे। सैकड़ों किलो मिठाई तैयार की गई। जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाए गए। आदिवासी नृत्य करके महिलाएं मुर्मू की ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहीं हैं। आइए देखते हैं तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 8
तस्वीर ओडिशा स्थित द्रौपदी मुर्मू के घर के बाहर की है।
- फोटो : अमर उजाला
मुर्मू का गृहनगर ओडिशा के रायरंगपुर में स्थित है। यहां बड़े पैमाने पर जश्न मनाया जा रहा है। कई जगहों पर मिठाइयां बन रही हैं और उनके गांव सहित आसपास के कई गांव के लोगों ने विजय जुलूस निकाल रहे हैं। मुर्मू के घर के बाहर आदिवासी नृत्य चल रहा है।
विज्ञापन
3 of 8
मुर्मू की जीत का जश्न मनाने के लिए लड्डू तैयार हो रहे।
- फोटो : अमर उजाला
मुर्मू के गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर सैकड़ों किलो लड्डू तैयार किया है। मुर्मू की जीत पर इसे बांटकर लोग खुशी मना रहे हैं।
4 of 8
मूुर्मू की जीत का जश्न मनाते आदिवासी समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
मुमू के गांव में स्थानीय भाजपा नेता तपन महंत के अनुसार, गांव में बीस हजार लड्डू तैयार किया जा रहा है। मुर्मू को बधाई देने के लिए 100 बैनर लगाए हैं। उधर जिस स्कूल में मुर्मू ने पढ़ाई की थी वहां के प्रधानाध्यापक ने याद किया कि वह एक मेधावी छात्रा थी और लोगों की सेवा करना चाहती थी।
विज्ञापन
5 of 8
मुर्मू की घर के छत पर तिरंगा फहराया जा रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ओडिशा स्थित घर पर लोग जश्न मना रहे हैं। उनके छत पर लोग तिरंगा फहराकर भारत माता के जयकारे के साथ मुर्मू जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 8
मुर्मू के घर को सजा दिया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
द्रौपदी मुर्मू के ओडिशा स्थित घर को सजा दिया गया है। मुर्मू के घर को सजा दिया गया है। सारे रिश्तेदार घर पर जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। द्रौपदी मुर्मू की मौसी सरस्वती मुर्मू ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने साबित कर दिया है कि महिलाएं क्या हासिल कर सकती हैं। उसने जीवन भर बहुत संघर्ष किया है। यह अथक संघर्ष का फल है। वह बहुत विनम्र और जमीन से जुड़ी हुई प्रकृति की है। हम हमेशा सुख और दुख में साथ हैं। हमारे समय में हम लड़कियों को हमेशा बताया जाता था कि क्या क्या तुम पढ़कर करोगे। लोग उससे पूछते थे कि वह क्या कर पाएगी। अब उसने उन्हें साबित कर दिया कि वह क्या कर सकती है।
विज्ञापन
7 of 8
भाजपा ने भी बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया है।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी ने देशभर के एक लाख 35 हजार आदिवासी बाहुल गांवों में बड़े पैमाने पर जश्न मनाने की तैयारी की है। दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से रोड शो भी निकाली जाएगी।
आदिवासी नृत्य करते केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी ने देशभर के सभी जिलों में द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न मनाने का फैसला लिया है। इसके जरिए लोगों को भाजपा सरकार की नीतियों के बारे में भी बताया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पार्टी ने सभी सांसदों को सौंपी है।