Weird News: अमेरिका में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। अमेरिका की न्यू जर्सी में एक ट्रांसजेंडर कैदी ने जेल में दो साथी महिला कैदियों को प्रेग्नेंट कर दिया है। यह मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इसके बाद ट्रांसजेंडर कैदी को पुरुषों की जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। अब ट्रांसजेंडर कैदी ने नई जेल में हैरेसमेंट किए जाने का आरोप लगाया है।
ट्रांसजेंडर डेमी माइनर ने अपने सौतेले पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी थी जिसकी वजह से वह तीस साल की सजा काट रही है। जेल प्रशासन ने एडना महान करेक्शन्ल फैसिलिटी से हटाकर उसको स्टेट यूथ करेक्शन्ल फैसिलिटी में भेज दिया है। 27 वर्षीय डेनी ने दावा किया है कि ट्रांसफर के दौरान उन्हें गालियां दी गईं। डेमी का दावा है कि उन्होंने अपनी जांच के लिए एक महिला की मांग की थी जिसके बाद उनका मजाक उड़ाया गया। इसके साथ ही उन्होंने पीटने का भी आरोप लगाया है।