फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कावेरी विवाद में अब सुलगा तमिलनाडु, बंद के बाद प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेनें

Fri, 16 Sep 2016 01:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कावेरी नदी के जल बंटवारे पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कर्नाटक के बाद अब हिंसा की चिंगारी तमिलनाडु में पहुंच गई है। आज राज्य में इस मुद्दे पर बंद का आह्वान किया गया है। जगह-जगह रेल रोक कर, सड़कें जाम कर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। बंद के चलते पूरे तामिलनाडु में हजारों पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। तस्वीरों में देखें पूरी रिपोर्ट-
विज्ञापन

कावेरी जल विवाद: सुलग उठा तामिलनाडु, किसानों-व्यापारियों ने किया बंद का आह्वान

2 of 7
कावेरी विवाद के मद्देनजर कई किसान एवं व्यापारी संगठनों ने शुक्रवार को तमिलनाडु में एक दिवसीय बंद का आह्वान किया है। द्रमुक समेत विपक्षी दल इस बंद का समर्थन कर रहे हैं। संभावित हिंसा के मद्देनजर एहतियातन राज्य के सभी सरकारी-गैर सरकारी स्कूल और कालेज आज बंद है।
विज्ञापन

कावेरी जल विवाद: सुलग उठा तामिलनाडु, किसानों-व्यापारियों ने किया बंद का आह्वान

3 of 7
बंद के समर्थन में लोग जगह-जगह हंगामा कर, सड़कें जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्यभर में हजारों पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

कावेरी जल विवाद: सुलग उठा तामिलनाडु, किसानों-व्यापारियों ने किया बंद का आह्वान

4 of 7
पुलिस ने कहा कि इस दौरान कड़ी निगरानी की जा रही है और सार्वजनिक शांति भंग करने या सड़क एवं रेल परिवहन की स्वतंत्र आवाजाही में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने की कोशिशें नहीं करने दी जाएंगी। दूसरी ओर बंद के चलते आमतौर पर सुबह होते ही खुल जाने वाली किराने की स्थानीय दुकानें विरोध के मद्देनजर बंद रहीं।
विज्ञापन

कावेरी जल विवाद: सुलग उठा तामिलनाडु, किसानों-व्यापारियों ने किया बंद का आह्वान

5 of 7
राज्य परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के अलावा ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं, लेकिन ऑटो, टैक्सी और वाणिज्यिक माल ढोने वाले वाहन सड़कों से नदारद रहे।
विज्ञापन

कावेरी जल विवाद: सुलग उठा तामिलनाडु, किसानों-व्यापारियों ने किया बंद का आह्वान

6 of 7
राज्य के लिए कावेरी के जल की मांग करने और कर्नाटक में तमिल लोगों को निशाना साधकर की गई हिंसा के विरोध में बंद का आह्वान किया गया है। सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक, उसके सहयोगियों एवं उससे संबद्ध श्रमिक संघों को छोड़कर द्रमुक, तमिलनाडु कांग्रेस, डीएमडीके, एमडीएमके, वाम दलों और पीएमके समेत अन्य सभी विपक्षी दलों ने बंद का समर्थन किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कावेरी जल विवाद: सुलग उठा तामिलनाडु, किसानों-व्यापारियों ने किया बंद का आह्वान

7 of 7
तमिलनाडु में सशस्त्र रिजर्व बलों समेत हजारों पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। चेन्नई में 15,000 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर हैं। कर्नाटक से जुड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों, स्कूलों, संस्थाओं और कृष्णगिरि जिले समेत जिन इलाकों में कन्नड़ भाषी लोग रहते हैं, वहां सुरक्षा कड़ी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें