कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो 7 दिन के दौरे पर भारत आए हुए हैं। उनके साथ पत्नी सोफी ग्रेगरिए और तीन बच्चे भी हैं। वह भारत में जगह-जगह पर घूम रहे हैं। हाल ही में वह आगरा के ताजमहल और गुजरात के साबरमती आश्रम गए थे। इसके बाद उन्होंने गुजरात के अक्षरधाम मंदिर का भी दौरा किया था। वहीं गुरुवार को वह नई दिल्ली के एक स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने अपने बेटे जेवियर के संग खूब मस्ती की। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट भी खेला।
विज्ञापन
2 of 10
जस्टिन ट्रूडो
इस दौरान कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के साथ पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और मोहम्मद अजहरुद्दीन भी रहे। जब वह गुरुवार को नई दिल्ली के एक स्कूल पहुंचे तो वह क्रिकेट बैट उछालते नजर आए। यहां उन्होंने बच्चों संग खूब आनंद लिया।
विज्ञापन
3 of 10
जस्टिन ट्रूडो
गुरुवार को नई दिल्ली के स्कूल में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो अपने दोनों बेटों हेड्रियन, जेवियर और बेटी एला-ग्रेस भी साथ पहुंचे। हालांकि इस दौरान उनकी पत्नी सोफी ग्रेगरिए नजर नहीं आईं।
4 of 10
जस्टिन ट्रूडो
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रू़डो जब नई दिल्ली के स्कूल पहुंचे तो उन्होंने वहां क्रकेट खेला। उनके बच्चों हेड्रियन और जेवियर ने खूब शॉट लगाए। वहीं पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और मोहम्मद अजहरुद्दीन उन्हें टिप्स देते हुए नजर आए। क्रिकेट खेलने के बाद स्कूल के टीचरों के साथ और छात्रों के साथ पीएम जस्टिन ने खूब फोटो खिंचवाए।
विज्ञापन
5 of 10
जस्टिन ट्रूडो
क्रिकेट खेलने के दौरान जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बेटे ने शॉट लगाया तो उन्होंने ताली बजाकर बेटे की हौसला अफजाई की। इस दौरान पीएम जस्टिन के बेटे के शॉट पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरउद्दीन ने भी खूब वाह-वाह किया और तालियां बजाईं।
विज्ञापन
6 of 10
जस्टिन ट्रूडो
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बेटे ने क्रिकेट का खूब आनंद लिया। वह नई दिल्ली के एक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहां स्कूल के ब्च्चों के साथ क्रिकेट खेला। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने भी पीएम जस्टिन के बेटों के संग खूब क्रिकेट खेला।
विज्ञापन
7 of 10
जस्टिन ट्रूडो
जस्टिन ट्रूडो के दौरे पर दोनों देश व्यापार और निवेश के रिश्तों को बढ़ाने, रक्षा संबंधों और आतंकवाद को रोकने के उपायों पर चर्चा करेंगे। दोनों देशों के एनएसए ने ट्रूडो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच रक्षा और सुरक्षा रिश्तों को बढ़ाने के लिए बातचीत के मसौदे को तैयार किया है। कनाडा में सिखों पर हो रही हिंसा को लेकर भी चिंता जताई गई है।
दोनों देशों के बीच लंबित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते पर भी वार्ता होगी। पिछले दो वर्षों में भारत में कनाडा का निवेश तकरीबन 15 अरब अमेरिकी डॉलर का है और दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते होने की संभावना है।
8 of 10
जस्टिन ट्रूडो
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने बेटों और बेटी के साथ पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और मोहम्मद अजहरुद्दीन से कुछ समझते हुए। वह पीएम जस्टिन को बेट के बारे में कुछ समझाते हुए।
9 of 10
जस्टिन ट्रूडो
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जब एक स्कूल में एक कार्यक्रम में पहुंच तो वहां उपस्थित लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौराना जस्टिन ने भी हाथ हिला कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस समय उनके साथ पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और मोहम्मद अजहरुद्दीन भी मौजूद रहे।