फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे प्रधानमंत्री मोदी के ये दिग्गज मंत्री, सबके कारण अलग

Thu, 02 May 2019 01:04 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार के कई दिग्गज मंत्री चुनाव नहीं लड़ रहे। हालांकि चुनाव न लड़ने की सबकी अपनी अलग वजह हैं। इनमें से कोई राज्यसभा सदस्य है तो कोई स्वेच्छा से चुनाव नही लड़ना चाहता। जानिए इस सूची में कौन-कौन हैं शामिल:
विज्ञापन

2 of 10
अरुण जेटली (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

अरुण जेटली (वित्त मंत्री)-

भारत सरकार के वित्त मंत्री अरुण जेटली इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। साल 2014 में उन्होंने अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन तब उन्हें कैप्टन अमरिंदर सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाया गया। 

 
विज्ञापन

3 of 10
सुषमा स्वराज (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

सुषमा स्वराज (विदेश मंत्री)-

वर्तमान में मध्यप्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से सांसद सुषमा स्वराज भारत की विदेश मंत्री हैं। उन्होंने ने इस बार के चुनाव में भाग न लेने का फैसला किया है। जिसके बाद विदिशा से रमाकांत भार्गव को टिकट दिया गया है। 

 

4 of 10
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो)

निर्मला सीतारमण (रक्षा मंत्री)-

भारत की पहली महिला रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण इससे पहले वित्त मंत्रालय मे राज्य मंत्री के रूप में काम कर रही थीं। वह कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य हैं और  उनके कार्यकाल में बहुत समय बचा है। इस कारण निर्मला सीतारमण इस चुनाव में भाग नहीं ले रही हैं।
 
विज्ञापन

5 of 10
पीयूष गोयल (फाइल फोटो)

पीयूष गोयल (रेल मंत्री)-

भारत सरकार के रेलमंत्री पीयूष गोयल 3 जून 2016 को महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य बने। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में सरकारी नामित सदस्य रहे हैं। इसके अलावा इनके पास कोयला मंत्रालय का भी प्रभार है। इन्होंने अपने कार्यकाल का अभी आधा समय ही व्यतीत किया है इसलिए ये लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

 
विज्ञापन

6 of 10
प्रकाश जावडेकर (फाइल फोटो)

प्रकाश जावेड़कर (मानव संसाधन विकास मंत्री) -

प्रकाश जावडेकर छात्र जीवन में ही भाजपा से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वह महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य हैं। मोदी सरकार में उन्हें मानव संसाधन और विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली हुई है। पहले यह मंत्रालय स्मृति ईरानी के पास था।

 
विज्ञापन

7 of 10
उमा भारती (फाइल फोटो)

उमा भारती (जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री)-

मोदी सरकार में जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री उमा भारती वर्तमान में झांसी लोकसभा सीट से सदस्य हैं। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश के चरखारी से विधायक थीं। इस लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाग न लेने का फैसला किया है। उमा भारती के चुनाव न लड़ने की घोषणा के बाद उनकी सीट से भाजपा ने उद्योगपति अनुराग शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। अनुराग शर्मा आयुर्वेदिक दवाओं की कंपनी बैद्यनाथ आयुर्वेद के कर्ताधर्ता हैं।

 

8 of 10
राम विलास पासवान (फाइल फोटो) - फोटो : Getty Images

रामविलास पासवान (उपभोक्ता मंत्री)-

वर्तमान में बिहार के हाजीपुर से लोकसभा सदस्य रामविलास पासवान भी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इस सीट से राम विलास पासवान के भाई पशुपति पारस चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि इनके बेटे चिराग पासवान जमुई से चुनाव मैदान में हैं। 

9 of 10
चौधरी बीरेंद्र सिंह (फाइल फोटो)

चौधरी बीरेंद्र सिंह (स्टील मंत्री)-

मोदी सरकार में स्टील मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह हरियाणा से राज्यसभा सदस्य हैं। इससे पहले वह ग्रामीण विकास, पंचायती राज्य और पेयजल मंत्री भी रह चुके हैं। इस बार चौधरी बीरेंद्र सिंह खुद चुनाव लड़ने के बजाए बेटे को चुनाव लड़वा रहे हैं।

विज्ञापन

10 of 10
धर्मेंद्र प्रधान (फाइल फोटो)

धर्मेंद्र प्रधान (पेट्रोलियम मंत्री)-

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं। वह मार्च 2018 में ही सदस्य बने हैं इसलिए उनके कार्यकाल में बहुत समय बचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें