फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वो चेहरे जो मोदी कैबिनेट में बना सकते हैं जगह, जानिए पूरा बायोडाटा

Sat, 02 Sep 2017 06:48 PM IST
amarujala.com- written by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
1 of 9
तीन साल के कार्यकाल के बाद मोदी मंत्रिमंडल से कई नामी चेहरे गायब होने वाले हैं तो कई शामिल। रविवार 11 बजे मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का नये सिरे से विस्तार होगा। सूत्रों की मानें तो इस दौरान 15 से 20 मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। माना जा रहा है कि एक दर्जन के करीब नये मंत्री शामिल होंगे। नये मंत्री बनने की रेस में कुछ नामों पर कयास लगाया जा रहा है, आइए जानें इन नए चेहरों के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

ये हैं वो चेहरे जो मोदी कैबिनेट में बना सकते हैं जगह

2 of 9
भूपेंद्र यादव (राजस्थान),  विनय सहस्त्रबुद्धे (महाराष्ट्र), प्रहलाद पटेल (मध्य प्रदेश), प्रहलाद जोशी (कर्नाटक), सुरेश अंगड़ी, सत्यपाल सिंह  (उत्तर पदेश), हेमंत विश्व शर्मा (असम), महेश गिरी (दिल्ली), अनुराग ठाकुर (हिमाचल प्रदेश), शोभा करंदलाजे, सत्यपाल सिंह, आरपीसी सिंह और संतोष कुशवाहा आदि नामों पर कयास लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन सरकार बनाने वाली जेडीयू के भी मंत्रिमंडल में शामिल होने के आसार हैं।
विज्ञापन

ये हैं वो चेहरे जो मोदी कैबिनेट में बना सकते हैं जगह

3 of 9
प्रहलाद जोशी (कर्नाटक)- प्रहलाद जोशी का जन्म 27 नवंबर 1962 को हुआ था। यह भारत के 16वें लोकसभा 2014-2019 तक के सदस्य हैं। यह कर्नाटक के धारवाड़ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और भारतीय जनता पार्टी के कर्नाटक राज्य की इकाई के पूर्व राष्ट्रपति हैं। 

ये हैं वो चेहरे जो मोदी कैबिनेट में बना सकते हैं जगह

4 of 9
प्रहलाद पटेल (मध्य प्रदेश)- इन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का करीबी माना जाता है। अमित शाह के नेतृत्व में प्रहलाद को मणिपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इनका जन्म 28 जून 1960 को नरसिंह पुर के गोटेगांव नगर में हुआ था। 1997 में इन्होंने जबलपुर के कोसमघाट लोहकरी में भूकंप पीड़ितों के लिये मकान बनवाने हेतु श्रमदान दिया।
विज्ञापन

ये हैं वो चेहरे जो मोदी कैबिनेट में बना सकते हैं जगह

5 of 9
भूपेंद्र यादव (राजस्थान)- 30 जून 1969 को जन्में भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव मूलरूप से राजस्थान से हैं। यह अभी राज्यसभा के एमपी हैं।
विज्ञापन

ये हैं वो चेहरे जो मोदी कैबिनेट में बना सकते हैं जगह

6 of 9
- फोटो : PTI
विनय सहस्त्रबुद्धे (महाराष्ट्र)- यह संसद के सदस्य हैं। यह राज्यसभा में महाराष्ट्र राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी काम करते हैं। 
 
विज्ञापन

ये हैं वो चेहरे जो मोदी कैबिनेट में बना सकते हैं जगह

7 of 9
हेमंत विश्व शर्मा (असम)- इन्होंने असम चुनाव के दौरान हार का मुंह देखना पड़ा। उस समय हेमंत कांग्रेस थे लेकिन हार के बाद इन्होंने कांग्रेस से किनारा कर लिया और बीजेपी में शामिल हो गये। इन्हें जनसंपर्क के प्रबंधन में माहिर माना जाता है। 2016 के चुनावों में ये बीजेपी के लिये तुरुप के इक्के साबित हुए थे। इनका जन्म 24 अक्टूबर 1974 को हुआ है। 

ये हैं वो चेहरे जो मोदी कैबिनेट में बना सकते हैं जगह

8 of 9
अनुराग ठाकुर (हिमाचल प्रदेश) - अनुराग ठाकुर भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी द्वारा अखिल भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष हैं। अनुराग 2009 के उपचुनाव और 2014 के आम चुनावों में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा के लिये निर्वाचित हुए थे। यह हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं। 
विज्ञापन

ये हैं वो चेहरे जो मोदी कैबिनेट में बना सकते हैं जगह

9 of 9
शोभा करंदलाजे (कर्नाटक)- 23 अक्टूबर 1996 को जन्मी शोभा करंदलाजे कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें