भारतीय सेना ने आज कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इसमें हिजबुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर और बुरहान वानी का साथी सबजार अहमद भट्ट भी शामिल था। अगले स्लाइड्स में पढ़िए आखिर कौन था सबजार अहमद-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सबजार दक्षिण कश्मीर के त्राल का ही रहने वाला था। उसके पिता गुलाम हसन बट है। कहा जाता है कि सबजार हिजबुल के पूर्व कमांडर बुरहान वानी के बचपन का दोस्त था। वानी की मौत के बाद वह हिजबुल के लिए काम कर रहे कश्मीरी युवाओं की अगुवाई कर रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
25 साल का सबजार घाटी में 'सब डॉन' के नाम से भी जाना जाता था। रिपोर्टों के अनुसार उसने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की थी। बताया जाता है कि सेना के एक जवान से उसने रायफल छीना था। उसकी इस योग्यता को देखने के बाद ही उसे हिजबुल में शामिल किया गया था।
4 of 5
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार वह प्यार में नाकामयाब होने के बाद आतंकवाद की गतिविधियों में शामिल हो गया था। लड़की के घर वालों ने उससे शादी का रिश्ता ठुकरा दिया था।
सबजार सोशल नेटवर्किंग में काफी माहिर था। यहां तक सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके घाटी में अशांति फैलाने का आईडिया भी हिजबुल को सबजार ने ही दिया था। उसके कई वायरल वीडियोज की वजह से ही घाटी में बुरहान वानी को पहचान मिली थी।