फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2017: सोशल मीडिया पर केजरीवाल से लेकर माल्या तक के चर्चे

Wed, 01 Feb 2017 11:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को संसद में आम व रेल बजट एक साथ पेश किया। जैसे-जैसे वित्त मंत्री बजट में नई-नई घोषणाएं करते गए सोशल मीडिया गुलजार होता गया। नोटबंदी के बाद से केंद्रीय बजट का इंताजर देश के हर कोने में बैठे व्यक्ति को था। लेकिन ट्विटर पर लोगों ने हमेशा की तरह अपने अंदाज में बजट सेशन को सेलिब्रेट किया। हम आपको दिखाते हैं कुछ ऐसे ही ट्वीट जिन्हें आप जरूर पढ़ना चाहेंगे। 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : social media
ट्विटर हैंडल ‏@KyaUkhaadLega ने अमिताभ बच्चन का फोटो लगाते हुए वित्त मंत्री को बधाई दी। दरअसल भारत ने इंग्लैंड को वनडे मैंच में हराया था तब अमिताभ बच्चन ने टीम को बधाई देते हुए अपनी फोटो ट्विटर पर पोस्ट कर दी थी जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया खूब ट्रॉल किया।
विज्ञापन

3 of 8
ट्विटर हैंडल @hindisatirebpl ने केजरीवाल का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया "बजट में जूतों के दाम कम नहीं हुए। तमाम नेताओं ने राहत की सांस ली। केजरीवाल ने कहा - जेटली ने एकमात्र अच्छा काम यही किया।"

4 of 8
@hindisatirebpl नाम के ट्विटर हैंडल ने राहुल गांधी को भी नहीं छोड़ा। ट्वीट करते हुए लिखा, "राहुल कुछ देर तो संसद में बैठे, फिर बोले- हमसे नहीं सुना जाएगा #बजट। फिर अपने में व्यस्त हो गए...हमेशा की तरह...
 #Budget2017"
विज्ञापन

5 of 8
50 लाख से अधिक आय वालों पर 10 फीसदी का सरचार्ज लगाने को लेकर यूजर @rameshsrivats ने लिखा, "इसे सरचार्ज इसलिए कहते हैं क्योंकि जब आप 50 लाख कमाने लगते हैं तो लोग आपको वैसे ही 'सर' कहने लगते हैं।"
विज्ञापन

6 of 8
ट्विटर हैंडल @fakeafwah ने शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए लिखा, "#Budget2017 में उच्च शिक्षा के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी बनाई जाएगी। जिसके अध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान होंगे।"
विज्ञापन

7 of 8
विजय माल्या पर तंज कसते हुए ट्विटर हैंडल @puranikalok ने लिखा, "बजट ने सरकारी बैंकों के लिए कुल 10,000 करोड़ रुपये रखे, माल्या अकेले जितने ले गये, उतने में इन बैंकों को काम चलाना पड़ेगा।"
विज्ञापन

8 of 8
ट्विटर हैंडल @HindiSatire ने लिखा, "गर्लफ्रेंड का फ़ोन रिचार्ज कराने के लिए बोयफ़्रेंडस को 30% सब्सिडी देने की घोषणा ..  #Budget2017"


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें