बीएसएफ।
- फोटो : ANI
बीएसएफ इस अभ्यास के तहत आगे और गहराई वाले क्षेत्रों के साथ-साथ खाड़ी और 'हरामी नाला' में विशेष अभियान चलाएगा। बीएसएफ ने विज्ञप्ति में यह भी बताया है कि अभ्यास के दौरान सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रमों की भी योजना बनाई गई है।
गौरतलब है कि गुजरात में कच्छ जिले से लगती भारत-पाक सीमा बेहद संवेदनशील है। पूर्व में इस सीमा पर कई पाकिस्तानी मछुआरे भारतीय जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए नावों सहित पकड़े गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बीएसएफ ने 2022 में गुजरात के इस क्षेत्र से 22 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा है। इसके साथ ही मछली पकड़ने की 79 नावें और 250 करोड़ रुपये की हेरोइन और 2.49 करोड़ रुपये की चरस जब्त की है।