फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफट: अबतक की 5 बड़ी खबरें पढ़ें एक क्लिक में

Wed, 21 Dec 2016 12:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
#नोटबंदी के बाद पहली बार किसी शीर्ष नौकरशाह के घर आयकर विभाग का छापा

#नोटबंदी के समर्थक आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू अब हुए 'बागी'

#बच्चे के साथ हैवानियत, मासूम बेटे को चप्पल से पीटने के बाद कई बार पटका

#झारखंड में 40 इनामी नक्सलियों के खाते सीज, 55 करोड़ हैं जमा

#मैक्सिको के पटाखा मार्केट में ब्लास्ट, 29 लोगों की मौत, कई घायल
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद पहली बार किसी शीर्ष नौकरशाह के घर आयकर विभाग का छापा

2 of 6
#नोटबंदी के बाद पहली बार किसी शीर्ष नौकरशाह के घर आयकर विभाग का छापा

अघोषित आय के सिलसिले में आयकर विभाग जमकर छापेमारी कर रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को तमिलनाडु के मुख्य सचिव राम मोहन राव के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम ने राव के चेन्नई स्थित अन्ना नगर में राव के घर की तलाशी ली। 
विज्ञापन

नोटबंदी के समर्थक आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू अब हुए 'बागी'

3 of 6
#नोटबंदी के समर्थक आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू अब हुए 'बागी'

भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अब नोटबंदी की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि नोटबंदी के इतने दिनों के बाद भी लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है। लोगों के बीच बड़े पैमाने पर कैश की कमी बनी हुई है। बताते चलें कि इससे पहले उन्होंने नोटबंदी की तारीफ करते हुए कहा था कि कालेधन और बेनामी संपत्ति के खिलाफ यह एक मजबूत कदम है।

बच्चे के साथ हैवानियत, मासूम बेटे को चप्पल से पीटने के बाद कई बार पटका

4 of 6
mother beat child
#बच्चे के साथ हैवानियत, मासूम बेटे को चप्पल से पीटने के बाद कई बार पटका

राजधानी में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मां अपने डेढ़ साल के मासूम के साथ हैवानियत करती दिख रही है। बुरी तरह पिटाई के बाद मां ने अपने जिगर के टुकड़े को उठाकर पटक दिया।
विज्ञापन

झारखंड में 40 इनामी नक्सलियों के खाते सीज, 55 करोड़ हैं जमा

5 of 6
- फोटो : social media
#झारखंड में 40 इनामी नक्सलियों के खाते सीज, 55 करोड़ हैं जमा

झारखंड में बैंक प्रशासन ने नक्सलियों ने नक्सलियों के कम से कम 40 खातों से लेन-देन को रोक दिया है। इन खातों में 55 करोड़ रुपए जमा हैं, जिन्हें अब निकाला नहीं जा सकेगा। इन 40 नक्सलियों में से 15 बेहद कुख्यात हैं, जिनके उपर लाखों के इनाम भी घोषित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्सिको के पटाखा मार्केट में ब्लास्ट, 29 लोगों की मौत, कई घायल

6 of 6
#मैक्सिको के पटाखा मार्केट में ब्लास्ट, 29 लोगों की मौत, कई घायल

मेक्सिको के पटाखा मार्केट में आग लगने से मंगलवार देर शाम जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। इसमें 29 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई घायल हैं। घटना उपनगरीय इलाके टुल्टेपेक में हुई जहां ब्लास्ट के बाद धुआं मेक्सिको शहर के ऊपर भी देखा गया।  सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने राहत कार्य जारी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें