भारत ने इंग्लैंड को चेन्नई टेस्ट में एक पारी और 75 रन से मात देकर इंग्लैंड में 4-0 से मिली हार का बदला ले लिया। लेकिन भारत ने इंग्लैंड को सीरीज में 4-0 से हराकर ऐसा दर्द दिया है जो उसे लंबे समय तक सालता रहेगा।
विज्ञापन
चेन्नई में इंग्लैंड ने बनाया हार का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : espncricinfo
इंग्लैंड कप्तान एलेस्टर कुक ने सीरीज में चार बार टॉस जीता। उनमें से तीन बार इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने तीन बार पहली पारी में चार सौ से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया। लेकिन इसके बावजूद चौथे और पांचवें टेस्ट में उसे पारी की हार का सामना करना पड़ा। इसी दौरान इंग्लैंड के नाम जाने-अनजाने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।
विज्ञापन
चेन्नई में इंग्लैंड ने बनाया हार का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : espncricinfo
चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 75 रन से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के 477 रन पारी की हार का सामना करने वाली टीम द्वारा पहली पारी में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही नाम दर्ज था। साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 432 रन बनाने के बावजूद इंग्लैंड को पारी और 25 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
चेन्नई में इंग्लैंड ने बनाया हार का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
4 of 4
एलेस्टर कुक
- फोटो : getty
मुंबई टेस्ट में भी इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 400 रने बनाए थे। लेकिन विराट कोहली के शानदार दोहरे शतक की बदौलत एक पारी और 36 रन से हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई और चेन्नई टेस्ट में मिली ऐसी शर्मनाक हार के जख्म को भरने में इंग्लैंड को काफी वक्त लगेगा।