फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकाली को समर्पित तेलंगाना का रंगारंग त्योहार बोनालू, देखें तस्वीरें

Mon, 01 Aug 2016 03:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
bonalu - फोटो : ani
आंध्र प्रदेश के तेलंगाना क्षेत्र में आज बोनालु त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह त्यौहार विनाश की देवी महाकाली को समर्पित है। तस्वीरों में देखें तेलगांना के इस रंगारंग त्यौहार की झलकियां-

 
विज्ञापन

2 of 8
bonalu - फोटो : ani
बोनालू उत्सव को माता का धन्यवाद का त्यौहार माना जाता है।  यह माना जाता है कि माँ काली साल भर इस स्थान और इसकी संतान की रक्षा करती है जिसके लिए यह संतान अषाढ़ मास में धन्यवाद स्वरूप धूमधाम से पूजा करती है।

 
विज्ञापन

3 of 8
bonalu - फोटो : ani
दो दिन के बोनालू उत्सव में सोमवार को जुलूस निकलता हैं। जुलूस में झूला होता हैं जिसे सेवक उठा कर चलते हैं ।


 

4 of 8
bonalu - फोटो : ani
दिन भर जुलूस की तैयारी की जाती हैं। माता का ऊंचा झूला तैयार किया जाता हैं। वैसे कारीगर दो सप्ताह पहले से ही झूला तैयार करने में जुट जाते हैं। रंग-बिरंगे कागजों से बेत का झूला तैयार किया जाता हैं ।

 
विज्ञापन

5 of 8
bonalu - फोटो : ani
इस जुलूस का अर्थ हैं माता को उनके ससुराल खुशी-खुशी विदा करना। माता को विदा करने जुलूस के साथ माता को भाई 'पोतराजू' जाता है। मोहल्ले के किसी बलिष्ठ व्यक्ति को पोतराजू बनाया जाता हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 8
bonalu - फोटो : ani
बोनालु शब्द की उत्पत्ति भोजनालू से हुई।  घर-घर से महिलाएँ माता काली के लिए अपने घर से भोजन बना कर ले जाती है और माता को चढाती है। 

 
विज्ञापन

7 of 8
bonalu - फोटो : ani
महाकाली माता की पूजा के लिए महिलाएं इस दिन अपनी सब से भारी सिल्क की साड़ी पहन कर बोनम को[भोजन से भरा मटका]  सिर पर लिए निकलती है।  इस प्रकार जब सजधज कर महिलाएँ एक साथ निकलती है तो वह जलूस का आकार ले लेता है। 

 
विज्ञापन

8 of 8
bonalu
बोनाम को सिर पर रखे महिलाएं बाजे-गाजे के साथ निकलती है।  इस बाजे की धुन पर उनके पैर भी थिरकने लगते हैं और कुछ महिलाएँ नाचने भी लगती हैं। वे इतनी दक्ष होती हैं कि इस नृत्य पर भी उनके सिर से मटका नहीं सरकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें