प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी को व्यक्तिगत तौर पर उनके घर जाकर जन्मदिन की बधाई देने के साथ सोशल मीडिया पर भी उनकी तारीफ की। पीएम मोदी ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए।
पहले ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा- विद्वान, राजनेता और सबसे सम्मानित नेताओं में से एक, भारत के नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी के असाधारण योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। उनके जन्मदिन पर, मैं आडवाणी जी का सम्मान करते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
दूसरे ट्वीट में पीएम ने लिखा- श्री लालकृष्ण आडवाणी जी ने दशकों तक भाजपा को आकार और ताकत देने के लिए कठिन परिश्रम किया। यदि वर्षों से हमारी पार्टी भारतीय राजनीति में एक प्रमुख ध्रुव के रूप में उभरी है, तो यह आडवाणी जी जैसे नेताओं और निस्वार्थ कार्यकर्ताओं के कारण है, जिन्हें उन्होंने दशकों तक तैयार किया।
तीसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा- आडवाणी जी के लिए सार्वजनिक सेवा हमेशा मूल्यों से जुड़ी रही है। उन्होंने कभी भी पार्टी की मुख्य विचारधारा को नहीं छोड़ा। जब हमारे लोकतंत्र की रक्षा करने की बात आई, तो वह सबसे आगे थे। एक मंत्री के रूप में उनका प्रशासनिक कौशल सार्वभौमिक रूप से प्रशंसित हैं।