फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावों में इन अरबपतियों पर टिकी हैं सबकी निगाहें

Sat, 11 Mar 2017 11:35 AM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
विज्ञापन
1 of 6
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में जहां तमाम वीआईपी सीटों के परिणामों पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं वहीं निगाहें उन सीटों पर भी हैं जहां अरबपति उम्‍मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें सबसे आगे हैं उत्तर प्रदेश के आगरा की दक्षिण सीट से चुनाव लड़ रहे नजीर अहमद। कांग्रेस उम्‍मीदवार नजीर अहमद पांचों राज्यों के चुनावों में सबसे अमीर उम्‍मीदवार हैं। इनकी कुल संपत्ति 211 करोड़ रुपये है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दूसरे नंबर पर हैं कपूरथला से चुनाव लड़ रहे चीनी व्यवसायी राणा गुरजीत सिंह। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे गुरजीत सिंह की कुल संपति है 170 करोड़ रुपये। यूपी और पंजाब में कई चीनी मिलों के मालिक गुरजीत सिंह 2012 का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
karan kaur barar - फोटो : amar ujala
तीसरे नंबर पर हैं पंजाब के मुक्तसर से चुनाव लड़ रही करण कौर बराड़। उनकी कुल संपति है 119 करोड़ रुपये।

4 of 6
चौथे नंबर पर हैं शाह आलम उर्फ गुड्डु जमाली। यूपी के मुबारकपुर से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे जमाली की कुल संपति है 118 करोड़ रुपये।
विज्ञापन

5 of 6
satish kumar sharma - फोटो : amar ujala
पांचवे नंबर पर हैं यूपी के मांट सीट से चुनाव लड़ रहे सतीश शर्मा। भाजपा प्रत्याशी के तौर पर ताल ठोंक रहे अरबपति सतीश शर्मा की कुल संपत्ति है 118 करोड़ रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sukhbeer singh badal - फोटो : amar ujala
अरबपतियों की इस सूची में आखिरी नंबर पर हैं प्रकाश के उप मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल। जिनकी कुल घोषित संपति है 102 करोड़ रुपये। वह फरीदकोट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें