फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं 10 'बाहुबली', जानें इनके कर्ज और संपत्ति के बारे में

Sat, 11 Mar 2017 08:20 AM IST
amarujala.com- presented by : हर्षित गौतम
विज्ञापन
1 of 10
नजीर अहमद - फोटो : amarujala
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे उम्‍मीदवारों में बाहुबलियों के साथ धनकुबेरों की भी अच्छी खासी संख्या है। इसका अंदाजा इसी से लग जाता है कि कुल उम्‍मीदवारों में से 1456 उम्‍मीदवार करोडों की संपत्ति के मालिक हैं। इनमें तीन उम्‍मीदवार तो अरबपति भी हैं। चुनाव लड़ रहे सभी उम्‍मीदवारों का विश्लेषण करने के बाद चुनाव निगरानी संस्‍था एडीआर की रिपोर्ट के बाद जो आंकड़े सामने आए हैं वो काफी चौंकाने वाले हैं। रिपोर्ट कहती है कि यूपी के कुल 4823 उम्‍मीदवारों में से 1456 करोड़पति हैं। 

नजीर अहमद
कुल उम्मीदवारों में सबसे अमीर आगरा दक्षिण से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्‍मीदवार नजीर अहमद हैं। नजीर अहमद 211 करोड़ की संपति के मालिक हैं। नजीर अहमद ने ग्रेजुएशन
तक पढ़ाई की है। 
Trending Videos
विज्ञापन

ये हैं ऐसे 10 'बाहुबली', चौंक जाएंगे अगर इनकी संपत्त‌ि पता चली

2 of 10
शाह आलम - फोटो : amarujala
शाह आलम उर्फ गुड्डू
दूसरा नंबर मुबारकपुर से चुनाव लड़ रहे बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू का आता है। वो भी अरबों की संपति के मालिक हैं, शाह आलम या गुड्डू के पास 118 करोड़ रुपये की संपति
है। शाह आलम ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की हैं। 
विज्ञापन

ये हैं ऐसे 10 'बाहुबली', चौंक जाएंगे अगर इनकी संपत्त‌ि पता चली

3 of 10
सतीश कुमार शर्मा - फोटो : amarujala
सतीश कुमार शर्मा
मथूरा के मांट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार शर्मा अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। सतीश कुमार शर्मा के कुल 114 करोड़ की संपति के मालिक हैं।
भाजपा प्रत्याशी सतीश शर्मा सबसे कम पढ़े लिखे उम्मीदवार हैं।

ये हैं ऐसे 10 'बाहुबली', चौंक जाएंगे अगर इनकी संपत्त‌ि पता चली

4 of 10
नवाब काजिम अली - फोटो : amarujala
नवाब काजिम अली
अगर बात सिर्फ करोड़पतियों की करें, तो उनमें सबसे अमीर हैं स्वार टांडा से चुनाव लड़ रहे बसपा के नवाब काजिम अली। नवाब काजिम की कुल संपति 97 करोड़ के करीब है। नवाब
कासिम अली पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की हैं।
विज्ञापन

ये हैं ऐसे 10 'बाहुबली', चौंक जाएंगे अगर इनकी संपत्त‌ि पता चली

5 of 10
सुभाष चंद्रा - फोटो : amarujala
सुभाष चंद्रा
दूसरे नंबर पर हैं चैल से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्‍मीदवार सुभाष चंद्रा। निर्दल उम्मीदवार सुभाष चंद्रा की कुल संपत्ति 70 करोड़ के करीब है।
विज्ञापन

ये हैं ऐसे 10 'बाहुबली', चौंक जाएंगे अगर इनकी संपत्त‌ि पता चली

6 of 10
विनय शंकर - फोटो : amarujala
विनय शंकर
चिल्लुपार से चुनाव लड़ रहे बसपा प्रत्याशी विनय शंकर तीसरे नंबर पर आते है। विनय शंकर कुल 67 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। 
विज्ञापन

ये हैं ऐसे 10 'बाहुबली', चौंक जाएंगे अगर इनकी संपत्त‌ि पता चली

7 of 10
रानी पक्षालिका सिंह - फोटो : amarujala
रानी पक्षालिका सिंह
आगरा के बाह से चुनाव लड़ रही भाजपा की रानी पक्षालिका सिंह 58 करोड़ रुपये की संपति के साथ करोड़पतियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। 

ये हैं ऐसे 10 'बाहुबली', चौंक जाएंगे अगर इनकी संपत्त‌ि पता चली

8 of 10
नंद गोपाल गुप्ता नंदी - फोटो : amarujala
नंद गोपाल गुप्ता नंदी
भाजपा के ही नंद गोपाल गुप्ता नंदी 57 करोड़ की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं। नंदी ने केवल दसवीं तक ही पढ़ाई की है। नंद गोपाल नंदी कर्जदारों की लिस्‍ट में
टॉप पर हैं। उनके ऊपर कुल 26 करोड़ से ज्यादा का कर्ज है।

ये हैं ऐसे 10 'बाहुबली', चौंक जाएंगे अगर इनकी संपत्त‌ि पता चली

9 of 10
माजिद अली - फोटो : amarujala
माजिद अली
करोड़पतियों की इस फेहरिस्त में कर्जदारों की संख्या भी कम नहीं हैं। कर्जदारों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर देवबंद से चुनाव लड़ रहे बसपा के माजिद अली हैं। माजिद अली के ऊपर
दस करोड़ से ज्यादा का कर्ज हैं।
विज्ञापन

ये हैं ऐसे 10 'बाहुबली', चौंक जाएंगे अगर इनकी संपत्त‌ि पता चली

10 of 10
उदय करन सिंह दलाल - फोटो : amarujala
उदय करन सिंह दलाल
शिकारपुर से कांग्रेस प्रत्याशी उदय करन सिंह दलाल कर्जदारों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस प्रत्याशी उदय करन सिंह दलाल के ऊपर कुल 5.78 करोड़ रुपये का कर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें