‘उम लडॉ’ जैसी कई गुफाएं मौजूद हैं, जिनमें मानव कभी नहीं गया। यहां केवल सर्दियों में पहुंचा जा सकता है, बाकी समय भारी बारिश इन जंगलों को दुनिया से बचाए रखती है। इन गुफा के जीवों को ट्रोग्लोबाइट कहा जाता है। उनकी पाचन प्रक्रिया धीमी होती है, वे जो कुछ खाते हैं उससे अधिकतम ऊर्जा पैदा करते हैं, उनकी आंखें नहीं होती, उनकी त्वचा पर पिग्मेंट नहीं होते जिससे वे रंगहीन होते हैं। नई प्रजाति की मछलियां गोल्डन माशीर से मिलती जुलती हैं।