हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 7
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
ड्रग मामले में आज होगी रिया चक्रवर्ती से कड़ी पूछताछ, लटकी है गिरफ्तारी की तलवार
सुशांत सिंह राजपूत केस में शनिवार को काफी हलचल रही। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सुशांत के दोस्त सैमुअल मिरांडा को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें चार दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। आज एनसीबी ने रिया को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 7
डेंगू
- फोटो : AMAR UJALA
डेंगू के खिलाफ दिल्ली सरकार का 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट अभियान आज से
राजधानी में मच्छर जनित बीमारी की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार आज से 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट अभियान शुरू करेगी। यह अभियान प्रत्येक रविवार को चलेगा। अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने निवास स्थान से सुबह 10 बजे करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
4 of 7
Corona
- फोटो : PTI
भारत में ब्राजील से भी ज्यादा कोरोना मरीज, 41 लाख के साथ दुनिया में दूसरे नंबर पर
कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश बन गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार सुबह तक देश में कुल 40,23,179 मरीज थे। हालांकि एजेंसी के मुताबिक, राज्यों के आंकड़ों के आधार पर संक्रमितों की संख्या रात तक 41,00831 हो गई। जबकि ब्राजील में 40,93586 मरीज हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 7
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे तेहरान
- फोटो : ANI
चीन और पाकिस्तान को सख्त संदेश देने ईरान पहुंचे राजनाथ, मध्य एशियाई देशों को भी साधा
पूर्वी लद्दाख में सीमा पर भारत और चीन के बीच जारी तनातनी के बीच रूस का दौरा खत्म कर लौट रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अचानक ईरान पहुंच गए हैं। पूर्वोत्तर में चीन और पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान के नापाक मंसूबों की वजह से राजनाथ की ईरान यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 7
पेट्रोल-डीजल की कीमत
- फोटो : पीटीआई
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, जानें कितनी है कीमत
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इससे पहले 30 जुलाई को दिल्ली सरकार ने डीजल के दाम मेें 8.36 रुपये की कटौती थी जिससे दिल्ली में डीजल का दाम बाजार में 73.56 रुपये प्रति लीटर हो गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
संजय राउत और कंगना रनौत
- फोटो : PTI, instagram/kanganaranaut
संजय राउत ने कंगना रनौत पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, अभिनेत्री ने भी किया पलटवार
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी बेहतरीन अदाकारी के अलावा अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों शिवसेना नेता संजय राउत से उनकी ठनी हुई है। दोनों के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है। कंगना और राउत एक दूसरे के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर