हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी देश की जनता के साथ अपने विचार साझा करेंगे। मासिक रेडियो कार्यक्रम की यह 69वीं कड़ी होगी। इसे आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 6
किंग्स इलेवन पंजाब vs राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : अमर उजाला
IPL 2020: लगातार दूसरा मैच जीतने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, सामने कप्तान राहुल की KXIP
इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब अपना तीसरा मैच खेलने उतरेगी तो सामने जोश से लबरेज राजस्थान के रॉयल्स होंगे, जिन्होंने अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को पटका था। यहां पढ़ें पूरी खबर
4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
एनटीए किसी छात्र को नहीं दिला सकती मेडिकल सीट, फर्जी कॉल से रहें सावधान
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक विनीत जोशी ने शनिवार को छात्रों और अभिभावकों से मेडिकल सीट दिलाने का झांसा देने वाले फर्जी लोगों और फोन कॉल से सावधान रहने की अपील की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 6
वैक्सीन पर शोध करते वैज्ञानिक
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई के केईएम अस्पताल में शुरू हुआ कोविशील्ड का परीक्षण, तीन लोगों को दी गई वैक्सीन
शनिवार को बीएमसी के सबसे बड़े किंग एडवर्ड मेडिकल मेमोरियल अस्पताल (केईएम) में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित कोविशील्ड का परीक्षण शुरू कर दिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
एक अक्तूबर से आईटी पोर्टल के जरिए कर सकेंगे वाहन दस्तावेज, ई-चालान का रखरखाव
केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस और ई-चालान समेत वाहन दस्तावेज का रखरखाव एक अक्तूबर से सूचना प्रौद्योगिकी पोर्टल के जरिए किया जा सकेगा। इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से वैध पाए गए वाहनों के दस्तावेज को निरीक्षण के लिए भौतिक रूप से दिखाने को नहीं कहा जाएगा। यहां पढ़ेें पूरी खबर