फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhupendra Patel: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को मिलेगा कितना वेतन, जानें परिवार में कौन-कौन?

Mon, 12 Dec 2022 02:04 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए जानते हैं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के बारे में सबकुछ। उनके परिवार में कौन-कौन है? उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए कितना वेतन मिलेगी? 
विज्ञापन
1 of 6
भूपेंद्र पटेल - फोटो : अमर उजाला
गुजरात में आज दूसरी बार भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। इंजीनियर से बिल्डर बने भूपेंद्र ने पार्षद बनकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। भूपेंद्र का राजनीतिक सफर काफी रोचक रहा है। 2017 में पहली बार विधायक चुने गए भूपेंद्र को 2021 में मुख्यमंत्री का पद मिल गया। इस बार उनकी अगुआई में भाजपा ने गुजरात के अंदर रिकॉर्ड सीटों से जीत हासिल की है। आइए जानते हैं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के बारे में सबकुछ। उनके परिवार में कौन-कौन है? उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए कितना वेतन मिलेगी? 
 
विज्ञापन

2 of 6
गृहमंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल। - फोटो : अमर उजाला
पहले भूपेंद्र पटेल के बारे में जान लीजिए
15 जुलाई 1962 में भूपेंद्र पटेल का जन्म अहमदाबाद में हुआ। भूपेंद्र को लोग दादा भी कहते हैं। भूपेंद्र पटेल गुजरात के पाटीदार हैं। पाटीदार आंदोलन को खत्म कराने में भी भूपेंद्र की अहम भूमिका रही। वह कई पाटीदार संगठनों के मुखिया भी हैं। भूपेंद्र पटेल ने 12वीं के बाद सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर लिया था। 

 
विज्ञापन

3 of 6
भूपेंद्र पटेल - फोटो : अमर उजाला
भूपेंद्र पटेल शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे हैं। डिप्लोमा करने के बाद उन्होंने बिल्डर का काम शुरू किया। 1995 में वह अहमदाबाद के मेमनानगर  नगर पालिका के पहली बार सदस्य चुने गए। इसके बाद 1999 और फिर 2004 में भी इसके सदस्य रहे। 1999 से 2004 तक वह नगर पालिका के अध्यक्ष भी  रहे। 2008 से 2010 तक अहमदाबाद  नगर निगम के उपाध्यक्ष रहे। 2015 से 2017 तक अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे।

 

4 of 6
भूपेंद्र पटेल - फोटो : ANI
2017 में भूपेंद्र पटेल ने पहली बार घाटलोडिया विधानसभा का चुनाव लड़ा और रिकॉर्ड 1.17 लाख वोटों से जीते। इसके बाद इनके नाम की खूब चर्चा हुई। तब विजयभाई रूपाणी मुख्यमंत्री थे। इस बार भी पटेल ने खाटलोडिया सीट से चुनाव लड़ा और 1.92 लाख वोटों से चुनाव जीत गए। इसके बाद 2021 में जब गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय भाई को हटाया गया तो भूपेंद्र पटेल की किस्मत चमक गई। पहली बार विधायक बने भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल गया। 
 
विज्ञापन

5 of 6
भूपेंद्र पटेल - फोटो : अमर उजाला
बतौर मुख्यमंत्री कितना वेतन मिलता है? 
भूपेंद्र पटेल को बतौर विधायक हर महीने 1.16 लाख रुपए मिलते हैं। वहीं, मुख्यमंत्री पद का वेतन मिलाकर देखा जाए तो ये 3.21 लाख रुपये लाख रुपए तक पहुंच जाती है। इसके अलावा कई तरह की सुविधाएं भी उन्हें मिलती हैं। मसलन यात्रा भत्ता, मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं भी मिलती हैं। मुख्यमंत्री को बंगला, गाड़ी और पर्सनल स्टाफ भी सरकार की तरफ से दिया जाता है। 
 
मासिक वेतन के मामले में तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव सबसे आगे हैं। सीएम केसीआर को 4.10 लाख रुपए मासिक वेतन मिलता है। इसके अलावा कई तरह के भत्ते भी मिलते हैं। वहीं, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा को सबसे कम वेतन मिल रहा है। साहा को मासिक 1,05,500 रुपये का वेतन मिलता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भूपेंद्र पटेल का परिवार - फोटो : अमर उजाला
परिवार में कौन-कौन है? 
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के पिता का नाम रजनीकांत भाई पटेल है। भूपेंद्र पटेल की पत्नी का नाम हेतल पटेल है। भाई का नाम केतन पटेल है। बेटे का नाम अनुज पटेल है। भूपेंद्र पटेल की बहु का नाम देवांशी पटेल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें