फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhupendra Patel: इंजीनियर, बिल्डर, पार्षद से CM तक का सफर, 10 बिंदुओं में जानें भूपेंद्र पटेल की पूरी कहानी

Mon, 12 Dec 2022 02:05 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बेहद करीबी भूपेंद्र पटेल की कहानी भी काफी रोचक है। इंजीनियर से बिल्डर बने भूपेंद्र ने पार्षद बनकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। आइए जानते हैं भूपेंद्र पटेल की पूरी कहानी...
विज्ञापन
1 of 11
भूपेंद्र पटेल - फोटो : अमर उजाला
गुजरात में आज दूसरी बार भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शिरकत की। दूसरी बार मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल की कहानी काफी रोचक है। इंजीनियर से बिल्डर बने भूपेंद्र ने पार्षद बनकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। आइए जानते हैं भूपेंद्र पटेल की पूरी कहानी...
 
विज्ञापन

2 of 11
भूपेंद्र पटेल - फोटो : ANI
1. भूपेंद्र पटेल का जन्म कब हुआ? 
15 जुलाई 1962 में भूपेंद्र पटेल का जन्म अहमदाबाद में हुआ। भूपेंद्र को लोग दादा भी कहते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 11
भूपेंद्र पटेल - फोटो : पीटीआई
2. भूपेंद्र के परिवार में कौन-कौन? 
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के पिता का नाम रजनीकांत भाई पटेल है। भूपेंद्र पटेल की पत्नी का नाम हेतल पटेल है। भाई का नाम केतन पटेल है। बेटे का नाम अनुज पटेल है। भूपेंद्र पटेल की बहु का नाम देवांशी पटेल है।
 

4 of 11
भूपेंद्र पटेल ने ली शपथ - फोटो : ANI
3. किस जाति से आते हैं गुजरात के सीएम? 
भूपेंद्र पटेल गुजरात के पाटीदार हैं। पाटीदार आंदोलन को खत्म कराने में भी भूपेंद्र की अहम भूमिका रही। भूपेंद्र कई पाटीदार संगठनों के मुखिया भी हैं। 
 
विज्ञापन

4. कितने पढ़े लिखे हैं भूपेंद्र?
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। 
 
विज्ञापन

5.  राजनीति में कैसे रखा कदम? 
भूपेंद्र शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे हैं। डिप्लोमा करने के बाद उन्होंने बिल्डर का काम शुरू किया। 1995 में वह अहमदाबाद के मेमनानगर  नगर पालिका के पहली बार सदस्य चुने गए। इसके बाद 1999 और फिर 2004 में भी इसके सदस्य रहे। 1999 से 2004 तक वह नगर पालिका के अध्यक्ष भी  रहे। 
 
विज्ञापन

6. फिर कौन सी जिम्मेदारी निभाई? 
2008 से 2010 तक अहमदाबाद  नगर निगम के उपाध्यक्ष रहे। 2015 से 2017 तक अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे।
 

8 of 11
गृहमंत्री अमित शाह और भूपेंद्र पटेल। - फोटो : अमर उजाला
7. पहली बार कब विधायक चुने गए?  
2017 में भूपेंद्र पटेल ने पहली बार घाटलोडिया विधानसभा का चुनाव लड़ा और रिकॉर्ड 1.17 लाख वोटों से जीते। इसके बाद इनके नाम की खूब चर्चा हुई। तब विजयभाई रूपाणी मुख्यमंत्री थे। इस बार भी पटेल ने खाटलोडिया सीट से चुनाव लड़ा और 1.92 लाख वोटों से चुनाव जीत गए। 
 

8. सीएम कैसे बने? 
नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आनंदीबेन पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था। 22 मई 2014 से सात अगस्त 2016 तक वह इस पद पर बनी रहीं। इसके बाद विजय भाई रूपाणी ने ये जिम्मेदारी संभाली। लेकिन 2021 में उन्हें भी पद छोड़ना पड़ा। उस दौरान अचानक भूपेंद्र पटेल का नाम सामने आया। भूपेंद्र आनंदीबेन पटेल के करीबी रहे। भूपेंद्र आनंदी बेन की सीट से ही पहली बार विधायक बने थे। 
 

9. राजनीति के अलावा क्या-क्या पसंद है? 
भूपेंद्र पटेल को राजनीति के अलावा क्रिकेट और बैडमिंटन खेलना और देखना काफी पसंद है। इसके अलावा वह नियमित योग करते हैं। 
 
विज्ञापन

10. मुख्यमंत्री के पास कितनी संपत्ति है?
इस बार चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में भूपेंद्र पटेल ने अपनी संपत्ति का जिक्र किया है। इसके अनुसार, उनके पास कुल आठ करोड 22 लाख रुपये की संपत्ति है। भूपेंद्र पटेल के नाम कोई जमीन नहीं है लेकिन पत्नी हेतलबेन के नाम 16 लाख 30 हजार की जमीन है। उनके पास नकद रकम दो लाख 15 हजार 450 रुपये हैं जबकि पत्नी के पास तीन लाख 52 हजार 350 रुपये हैं। सीएम के पास करीब 25 लाख, जबकि उनकी पत्नी के पास 47 लाख 50 हजार रुपये के गहने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें