फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2022: कैलिफोर्निया में स्वर्ग सा नजारा, पृथ्वी से ली गई अंतरिक्ष की फोटो, 2022 की 12 खूबसूरत तस्वीर

Tue, 27 Dec 2022 05:58 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ये साल 2022 का आखिरी हफ्ता चल रहा है। तेजी से बदलती तारीखों के बीच कई पुरानी यादें भी हैं, जो हम हमेशा याद रखना चाहेंगे। आज हम 2022 की ऐसी की 12 खूबसूरत तस्वीरों को देखेंगे जिन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया। आइए देखते हैं...
 
विज्ञापन
1 of 13
Top Photos of 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
ये साल 2022 का आखिरी हफ्ता चल रहा है। तेजी से बदलती तारीखों के बीच कई पुरानी यादें भी हैं, जो हम हमेशा याद रखना चाहेंगे। आज हम 2022 की ऐसी की 12 खूबसूरत तस्वीरों को देखेंगे जिन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया। आइए देखते हैं...
 
विज्ञापन

2 of 13
Top Photos of 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
1. ये फोटो इस साल 11 जून को ली गई है। कैलिफोर्निया में मारिन हेडलैंड्स और गोल्डन गेट ब्रिज के बीच कोहरे के चादर ने नजारा बेहद खूबसूरत बना दिया। द न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए ये फोटो नीना रिगियो ने ली। इस फोटो देखने के बाद हर कोई यही कह रहा है, जैसे स्वर्ग धरती पर उतर आया हो। 
 
विज्ञापन

3 of 13
Top Photos of 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
2.  ये फोटो छह जून को ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के शोध छात्र मॉर्गन श्नाइडर और उनकी टीम ने लिया। छात्रों ने नेब के हयानिस के पास एक मौसम का एक गुब्बारा लॉन्च किया। खुशमिजाज मौसम ने इस तस्वीर को बेहद खूबसूरत बना दिया। 
 

4 of 13
Top Photos of 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
3. फोटो रूस से युद्ध कर रहे यूक्रेन के ओडेसा शहर की है। रूस से युद्ध के चलते पूरा यूक्रेन तबाह हो चुका है। हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। ऐसे में 15 जून को एक ऑनलाइन वीडियो पोस्ट करने के लिए कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बेहद खूबसूरत अंदाज में नृत्य पेश किया। ये तस्वीर पूरी दुनिया में खूब वायरल हुई। 
 
विज्ञापन

5 of 13
Top Photos of 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
4. फोटो ब्रिटेन के किंग चार्ल्स की है। उनकी मां क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का इस साल निधन हो गया था। इसके बाद इंपीरियल स्टेट क्राउन के साथ किंग चार्ल्स ने पहली बार संसद के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।  
 
विज्ञापन

6 of 13
Top Photos of 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
5. फोटो लेबनान के त्रिपोली स्थित भूमध्य सागर तट की है। यहां फोटोग्राफर ने बेहद खूबसूरत जेलिफिश की तैरते हुए तस्वीर ली। ये तस्वीर पूरी दुनिया में खूब वायरल हुई। 
 
विज्ञापन

7 of 13
Top Photos of 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
6. यह हाई रिजॉल्युशन जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से ली गई तस्वीर है। कैरिना नेबुला से खूबसूरत तारों के मंडल की ली गई ये तस्वीर ग्रहों, तारों और आकाशगंगाओं के जीवन चक्र पर प्रकाश डालने और ब्रह्मांड के रहस्य को बयां करती है। 
 

8 of 13
Top Photos of 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
7. फोटो ऑस्ट्रेलिया के सिडनी ओपेरा हाउस की है। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनकी तस्वीर से ओपेरा हाउस जगमगा उठा। 
 

9 of 13
Top Photos of 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
8. फोटो मैडलिन इवांस ह्यूस्टन की है। यहां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके पोशाक पर बच्चों के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें प्रथम पुरस्कार जीतने वाली बच्ची के नाम का एलान हुआ तो वह रोने लगी। उसकी ये तस्वीर लोगों को काफी पसंद आई। 
 

10 of 13
Top Photos of 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
9. सात फरवरी 2022 को बीजिंग में 2022 शीतकालीन ओलंपिक का क्वालिफिकेशन राउंड आयोजित हुआ। इसमें पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्कीइंग बिग एयर क्वालिफिकेशन राउंड से पहले ऑस्ट्रिया के मेटेज स्वांसर ने ट्रेनिंग ली। हवा में स्कीइंग करते हुए उनकी ये फोटो काफी चर्चा में रही। 
 

11 of 13
Top Photos of 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
10. फोटो 25 फरवरी 2022 को पुर्तगाल के नाजारे में ली गई है। यहां नॉर्थ बीच में एक बड़ी तूफानी लहर से जेट स्की के जरिए दूर भागता शख्स। एसोसिएट प्रेस ने इस तस्वीर को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया था। 
 

12 of 13
Top Photos of 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
11. फोटो कैलिफोर्निया के हेमेट के पास जलते हुए एक पेड़ की है। गर्मी के समय यहां भीषण आग लगी थी। कैलिफ़ोर्निया के हेमेट के पास एक जलते हुए पेड़ से हवा के झोंके। फेयरव्यू फायर ने सैकड़ों निवासियों को भीषण गर्मी की लहर के बीच पलायन करने के लिए मजबूर कर दिया, जिसने इस क्षेत्र को घेर लिया।
 
विज्ञापन

13 of 13
Top Photos of 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
12. फोटो इटली के माउंट एटना की है। यहां ज्वालामुखी से उठते धुएं की खूबसूरत फोटो ली गई। इस साल ये फोटो काफी चर्चा में रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें