मानसून से पहले बारिश ने बंगलुरु के लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी है। लेकिन बारिश के झीलों के आसपास रहने वाले लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। पिछले हफ्ते से शहर में हुई भारी बारिश से वार्थुर झील के आसपास कैमिकल स्नोफॉल शुरू हो गया है।
विज्ञापन
2 of 5
व्हाइटफिल्ड मेन रोड पर जहरीली फोमिंग से यातायात समस्याएं भी शुरू हो गई हैं। व्हाइटफिल्ड राइजिंग के सदस्य प्रवीर बी ने बताया कि झील से बन रहे कैमिकल फोम व्हाइटफिल्ड मेन रोड पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
बारिश से इस समस्या में और इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि हमने शनिवार सुबह से ही सड़कों पर कैमिकल झाग देखे।
4 of 5
प्रवीर ने बताया कि तेज हवाओं की वजह से ये झील की ओर से सड़क की तरफ बह रहे हैं, जिससे यातायात में भी बाधा पहुंच रही है। उन्होंने आगे कहा कि ये फोम हेलमेट में घुस रहे हैं यहां तक की ये त्वचा के संपर्क में भी आ रहे हैं।
झील के आसपास के निवासियों का कहना है कि झील से निकलने वाली असहनीय बदबू से स्थानीय निवासी और आने-जाने वाले लोग बहुत परेशान हैं। ये झाग पास के अस्पताल और मॉल तक भी पहुंच गए हैं।
#WATCH Karnataka: Varthur lake in Bengaluru spills toxic foam pic.twitter.com/WC5QcFrHq7
— ANI (@ANI_news) May 29, 2017