फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने टीम इंडिया को दी चेतावनी

Mon, 29 May 2017 11:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 5
फखर जमान - फोटो : ESPN
चैंपियंस ट्रॉफी में अब 3 दिन से कम समय बाकी है। इस प्रतियोगिता का आरंभ 1 जून से हो रहा, मगर पूरी दुनिया को करीब 4 जून का इंतजार है जब चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। सरहद से राजनीति तक बिगड़ चुके रिश्तों की तनातनी अब क्रिकेट के मैदान भी नजर आने लगी है। मैच से पहले टेंशन का माहौल तैयार हो रहा है।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने टीम इंडिया को दी चेतावनी

2 of 5
फखर जमान - फोटो : ESPN
इस मैच से पहले पाकिस्तान के तेज युवा बल्लेबाज फखर जमान ने भारतीय गेंदबाजों को चेतावनी दी है। 27 वर्षीय जमान ने कहा है, "सबको इसी मैच का इंतजार है। यह मेरा पहला बड़ा टूर्नामेंट है। मैं अपना बेस्ट देने के लिए तैयार हूँ। मैंने ब्रेंडन मैकुलम से काफी सलाह ली है और मैं उसपर अमल करने के लिए पूरी तरह तैयार हूँ।"
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने टीम इंडिया को दी चेतावनी

3 of 5
फखर जमान - फोटो : ESPN
पाकिस्तान सुपर लीग में मैकुलम से अनुभव साझा करने वाले जमान ने कहा कि ब्रेंडन ने उनकी काफी मदद की है। फखर जमान ने कहा कि उनके अनुभव का इस्तेमाल भारत के खिलाफ मैच में जरूर करेंगे। बकौल जमान, "मेरे निशाने पर सभी गेंदबाज होंगे। मैं एक 'दमादम मस्त कलंदर' हूँ और अपना नैचुरल खेल जारी रखूंगा।"

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने टीम इंडिया को दी चेतावनी

4 of 5
फखर जमान - फोटो : ESPN
बता दें की जमान एक बाएं हाथ के बल्लेबाज है जो अलग-अलग स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 मैचों से की। पाकिस्तान सुपर लीग में वो लाहौर कलंदर्स के लिए खेले, जिसमें उन्होंने 8 मैचों में 22.21 की औसत और 138.28 की स्ट्राइक रेट से 177 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने टीम इंडिया को दी चेतावनी

5 of 5
सरफराज अहमद
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत के खिलाफ बोलने वाले जमान पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं है। पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद भी भारत के खिलाफ काफी कुछ बोल चुके हैं। इसके अलावा जुनैद खान भी टीम इंडिया और विराट कोहली को चेतावनी दे चुके हैं। फखऱ जमान को बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच में नहीं खिलाया गया और उन्हें जल्द ही वनडे डेब्यू करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें