फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल शपथ: PM ने कार्यकर्ता के छुए पैर, शुभेंदु को लगाया गले, मंच पर हुए दंडवत; 13 तस्वीरों में देखें खास पल

Sat, 09 May 2026 01:35 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Bengal CM Oath Taking Ceremony: पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई चर्चित पल देखने को मिले। शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी समारोह स्थल पर मौजूद समर्थकों को दंडवत प्रणाम कर अभिवादन किया। कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित इस भव्य समारोह में अमित शाह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। आइए देखते हैं समारोह की झलकियां। 
विज्ञापन
1 of 13
पश्चिम बंगाल शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। आजादी के बाद पहली बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई और शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को दंडवत प्रमाण किया। 
विज्ञापन

2 of 13
शुभेंदु बने पश्चिम बंगाल के नए सीएम - फोटो : PTI
शुभेंदु अधिकारी के साथ इन पांच विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली हैं। इनमें शामिल हैं दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तिनिया, क्षुदीराम टुडु, निशिथ प्रमाणिक।
विज्ञापन

3 of 13
शुभेंदु अधिकारी ने ली मंत्री पद की शपथ - फोटो : PTI
शुभेंदु ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल में अब सोनार बांग्ला के नए दौर की आधिकारिक शुरुआत हो रही है।

4 of 13
शुभेंदु ने पीएम से लिया आशीर्वाद - फोटो : PTI
शुभेंदु अधिकारी ने शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद। 
विज्ञापन

5 of 13
पीएम ने माखनलाल सरकार के छुए पैरा - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार का अभिनंदन किया और उनसे आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन

6 of 13
योगी ने भी छुए माखनलाल सरकार के पैर - फोटो : PTI
98 वर्ष की आयु में भी श्री माखनलाल सरकार स्वतंत्रताोत्तर भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी स्तर के नेताओं में से एक हैं।
विज्ञापन

7 of 13
पीएम मोदी ने गुरुदेव को किया पुष्प अर्पित - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शुभेंदु अधिकारी ने मंच पर रखी गई गुरुदेव टैगौर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।

8 of 13
दिलीप घोष ने ली मंत्रीपद की शपथ - फोटो : PTI
भाजपा नेता दिलीप घोष शुभेंदु के मंत्रिमंडल में शामिल हो चुके हैं। घोष की बात करें तो वो पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर सदर से चुनाव जीते हैं। उन्होंने सात बार के विधायक ज्ञान सिंह सोहनपाल को हराया है।

9 of 13
केंद्रीय गृह मंत्री समेत कई दिग्गज रहे मौजूद - फोटो : PTI
 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य वरिष्ठ एनडीए नेता समारोह में मंच पर मौजूद रहे। 

10 of 13
पश्चिम बंगाल शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सहित भाजपा शासित प्रदेशों के सीएम ने इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। 

11 of 13
पश्चिम बंगाल शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : PTI
भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती और पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बातचीत करते हुए नजर आए। 

12 of 13
शपथ ग्रहण समारोह में मोदी का रोड शो - फोटो : PTI
कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया। पीएम ने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।
विज्ञापन

13 of 13
पश्चिम बंगाल शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : PTI
शपथ ग्रहण समरोह के दौरान भाजपा नेताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, बिहार के सीएम सम्राट चौधरी और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने विक्ट्री साइन दिखाकर फोटो खिचाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें