यूपी चुनाव के सात में से दो चरण पूरे हो चुके हैं। तीसरे चरण का मतदान 19 को होने जा रहा है। इसके बाद 22 फरवरी को चौथे चरण का मतदान होना है। आप सोच रहे होंगे कि हम आपको चुनाव तारीखों के बारे में क्यों बता रहे हैं, इस बारे में तो आप पहले से ही जानते हैं। आपका सोचना बिल्कुल सही है, लेकिन गौर करने वाली यह है कि इन चुनाव तारीखों का सीधा कनेक्शन आपकी जेब से है।
विज्ञापन
ये जिले होंगे बैंक अवकाश से प्रभावित
2 of 5
बंद पड़ा केनरा व बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम।
यूपी में विधानसभा के चौथे चरण के लिए होने वाले मतदान के कारण बैंकों में 5 दिन का अवकाश रहेगा। अपने जरूरी काम निपटा लें। 22 फरवरी से बैंकों में अवकाश रहेगा, जिससे कैश की दिक्कत हो सकती है। चौथे चरण में प्रदेश के 12 जिलों में मतदान 23 फरवरी को होगा। प्रतापगढ, कौशाम्बी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, फतेहपुर और रायबरेली जिलों में मतदान होने के कारण बैंक 5 दिन के लिए बंद रहेंगे।
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित
3 of 5
यूनियन बैंक वर्मा चौराहा का बंद एटीएम।
- फोटो : अमर उजाला
चौथे चरण के मतदान के लिए सार्वजनिक बैंकों के कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस कारण ज्यादातर बैंक कर्मी 22 फरवरी को ड्यूटी के लिए निकल जाएंगे, इसलिए बैंक अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अपने समस्त बैंकिंग कार्य 21 फरवरी तक निपटा लें और जरूरी कैश का लेन-देन कर लें। इसके चलते एटीएम भी खाली रह सकते हैं।
ऐसे रहेगा 5 दिनों तक अवकाश
4 of 5
22 फरवरी से बैंक कर्मी चुनाव ड्यूटी करेंगे। 23 को मतदान कराएंगे। 24 को महाशिवरात्रि पर्व का अवकाश है। 25 को महीने का चौथा शनिवार है। इससे बैंक बंद रहेगा। 26 फरवरी को रविवार है। उन्होंने ग्राहकों से कहा है कि उपभोक्ता 22 से पहले लेनदेन कर लें।
यूपी में सात चरणों में चुनाव चल रहा है जिसमें से दो चरण संपन्न हो चुके हैं। फरवरी 11, 15, 19,23,27 और मार्च 4,8 को यूपी में चुनाव है। मतगणना 11 मार्च को होगी।