फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं बाबा वेंगा, जिनकी भविष्यवाणी ने बढ़ाई चिंता, क्या 'प्रलय' लाएगा 2021?

Tue, 29 Dec 2020 05:55 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 17
बाबा वेंगा (फाइल फोटो) - फोटो : social media
साल 2020 कोरोना महामारी और कई आपदाओं से भरा रहा। इस साल के खत्म होने में दो दिन बाकी हैं। लोग बेसब्री से नए साल का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बुल्गारिया के भविष्य बताने वाले बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने सबको चिंता में डाल दिया है। बाबा वेंगा के मुताबिक, आने वाला साल तबाही मचाने वाली प्राकृतिक आपदाएं लेकर आएगा। बता दें कि बाबा वेंगा ने 9/11 आतंकी हमले समेत तमाम बड़ी भविष्यवाणियां कीं, जो सही साबित हुईं। ऐसे में लोगों के मन में डर है कि क्या 2021 में बड़ी प्रलय होगी? आइए जानते हैं कि कौन हैं बाबा वेंगा और उन्होंने क्या भविष्यवाणी की है?

विज्ञापन

कौन थे बाबा वेंगा 

2 of 17
बाबा वेंगा (फाइल फोटो) - फोटो : social media
बाबा वेंगा का जन्म बुल्गेरिया के स्ट्रूमिका में 31 जनवरी, 1911 को हुआ था। बाबा का पूरा नाम वांगलिया पांडेवा गुशतरोवा था, लेकिन लोग उन्हें प्यार से बाबा वेंगा बुलाते थे और फिर वे इसी नाम से पहचाने जाने लगे। जन्म के कुछ ही समय बाद बाबा वेंगा की मां नहीं रही। वहीं पिता को संदिग्ध जासूस मानते हुए जेल में बंद कर दिया गया। इसके बाद से बाबा वेंगा के हालात बदल गए। वे पूरी तरह से अपने आसपास के लोगों की दया और संवेदना पर निर्भर हो गईं। आसपास के लोग ही उनके खाने-पीने की व्यवस्था करने लगे।

 
विज्ञापन

तूफान ने छीन ली आंखों की रोशनी 

3 of 17
बाबा वेंगा (फाइल फोटो) - फोटो : social media
एक दिन बाबा वेंगा के साथ एक रहस्यमयी घटना घटी। किसी को हादसे के बारे में कुछ नहीं पता, लेकिन बाबा वेंगा खुद अपनी टेस्टिमोनी में इसका जिक्र करती थीं। उनके मुताबिक, एक जोरदार तूफान में घिरने के बाद वे कहीं गिर गईं थीं। लंबी खोजबीन के बाद वे मिलीं, तो आंखों में रेत भरी हुई थी और बाबा वेंगा दर्द से चीख रही थीं। समय के साथ जख्म तो भर गए, लेकिन उनकी आंखों की रोशनी चली गई।

भाई के कातिलों का पता लगाने आया सैनिक बन गया जीवनसाथी

4 of 17
बाबा वेंगा के पति दिमित्र गुशतरोव - फोटो : Social Media
आंखों की रोशनी जाने के बाद बाबा वेंगा को एक अलग सी ताकत का अहसास हुआ, जिससे वे छोटी-मोटी बीमारियों का हाथों से इलाज करने लगीं। इसके साथ ही वे किसी घटना को लेकर जो भी अनुमान लगाती, वे सच साबित हो जाते थे। इसी बीच एक सैनिक उनके पास अपने भाई के हत्यारों का पता लगाने के लिए आया। बाबा वेंगा ने बुल्गेरिया के इस सैनिक दिमित्र गुशतरोव को हत्यारों के बारे में बता दिया। साथ ही वादा ले लिया कि वह कातिलों से बदला नहीं लेगा। कुछ समय बाद यही सैनिक उनका जीवनसाथी बन गया।
विज्ञापन

कैंसर से हुई थी बाबा वेंगा की मौत 

5 of 17
breast cancer - फोटो : file photo
द्वितीय विश्व युद्ध में बाबा वेंगा द्वारा की गईं ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुईं थी। साल 1996 में बाबा वेंगा की ब्रेस्ट कैंसर से मौत हो गई, तब तक बड़े-बड़े राजनेताओं से लेकर आम लोग उनके मुरीद हो चुके थे। बाबा को खुद लिखना-पढ़ना ज्यादा नहीं आता था। वे कहतीं और लोग लिखा करते थे। इसी तरह से बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां इकट्ठा हुईं। उनपर कई किताबें और फिल्में बनीं। वेंगा की भविष्यवाणियों के कंपाइलेशन में 'Vanga. A Look at Russia' नाम की किताब सबसे विश्वसनीय मानी जाती है।
विज्ञापन

साल 2021 के लिए बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां

6 of 17
बाबा वेंगा - फोटो : self
बाबा वेंगा की 5079 ईस्वी तक के लिए की गई भविष्यवाणियों का सच साबित होना जारी रहा है। 2021 के लिए की गई उनकी भविष्यवाणियों में अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बहरा होना और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर जानलेवा हमला होना भी शामिल है। बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले सोवियत यूनियन के विघटन, 9/11 हमला, प्रिसेंस डायना की मौत, चेर्नोबिल की आपदा जैसी भविष्यवाणियां की थी। उनकी 85 फीसदी भविष्यवाणियां सच साबित हुईं हैं। ऐसे में पढ़ें साल 2021 के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां...
विज्ञापन

आसमान से बरसेगी आफत

7 of 17
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बाबा वेंगा द्वारा की गई भविष्यवाणी के मुताबिक, आने वाले साल में रूस पर उल्का पिंड गिरेंगे। दुनिया पर प्राकृतिक आपदाओं के चलते खत्म होने का संकट गहराएगा। इसके अलावा, यूरोप में रासायनिक हमले भी हो सकते हैं। यूरोप इस दौरान अपने अस्तित्व के अंत के करीब पहुंच जाएगा। इसके अलावा यूरोप अपने अपने सबसे बुरे आर्थिक हालात से भी गुजरेगा। 

ट्रंप को होगी भयंकर बीमारी

8 of 17
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी भयंकर बीमारी का शिकार होंगे। भविष्यवाणी के मुताबिक, इस बीमारी से ट्रंप बहरे हो जाएंगे और उन्हें ब्रेन ट्रॉमा का खतरा भी होगा। गौरतलब है कि ट्रंप इस साल कोरोना वायरस की चपेट में भी आए थे। 

पुतिन की हत्या

9 of 17
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : Social media
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या के लिए साजिश रची जाएगी। रूस के भीतर ही उनकी जान का जोखिम बढ़ेगा। पुतिन के खिलाफ हत्या के प्रयास को खारिज नहीं किया जा सकता है, क्योंकि 2012 में उन्हें मारने की वास्तविक साजिश रची गई थी। 
 

दुनिया में आएंगी प्राकृतिक आपदाएं

10 of 17
सांकेतिक तस्वीर
भविष्यवाणी के मुताबिक, पूरी दुनिया में प्रलयकारी आपदाएं आएंगी। लोगों की सोचने की क्षमता प्रभावित होगी। दुनियाभर के लोगों के लिए यह एक मुश्किल भरा समय होगा, क्योंकि लोग आस्था की वजह से एक-दूसरे से बंटे होंगे। 

पृथ्वी पर जीवन की शुरुआत कैसे हुई का मिलेगा जवाब

11 of 17
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बाबा की भविष्यवाणियों के मुताबिक, मनुष्य ब्रह्मांड में जीवन की खोज कर लेगा और यह पता चल जाएगा कि आखिर पृथ्वी पर जीवन की शुरुआत कैसे हुई। अगले 200 वर्षों में मानव सभ्यता इतनी उन्नत हो जाएगी कि वह दूसरी दुनिया से संपर्क कर पाएंगे। 

आसमान में उड़ने लगेंगी ट्रेनें

12 of 17
सांकेतिक तस्वीर
भविष्यवाणियों के मुताबिक, मानव सभ्यता सूर्य की रोशनी के जरिए ट्रेनों का संचालन करेगी, लेकिन ये ट्रेनें पटरी पर चलने की बजाय हवा में उड़ेंगी। दुनियाभर में पेट्रोल का कारोबार बंद हो जाएगा। गौरतलब है कि दुनियाभर में सौर ऊर्जा को लेकर कार्य किया जा रहा है। 

दुनिया पर होगा 'ड्रैगन' का कब्जा

13 of 17
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि साल 2021 में तीन 'दैत्य' एक साथ आएंगे। ये तीनों मिलकर पूरी मानवता को जकड़ लेंगे। तीन दैत्यों को लेकर कहा जा रहा है, ये रूस, भारत और चीन हैं। इसके अलावा दुनिया पर विशालकाय ड्रैगन का राज होगा। कुछ लोगों का मानना है कि विशालकाय ड्रैगन से उनका इशारा चीन की तरफ था, जो सुपरपावर बन जाएगा। 

कैंसर का मिलेगा इलाज

14 of 17
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
साल 2021 को लेकर बाबा वेंगा ने एक अच्छी भविष्यवाणी भी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि इस साल कैंसर का इलाज खोज लिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि वह दिन आएगा, जब कैंसर को लोहे की जंजीर से बांध दिया जाएगा। 

यूरोप पर होगा रासायनिक हमला

15 of 17
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay.com
यूरोप को लेकर बाबा वेंगा ने एक और भविष्यवाणी की है, जिसमें कहा गया है कि अगले साल यूरोप में मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा रासायनिक हमला किया जाएगा। हालांकि, बाबा के इस दावे के हकीकत में बदलने की कम संभावना लगती है, क्योंकि इससे पहले उन्होंने यूरोप में 'ग्रेट मुस्लिम वॉर' को लेकर भविष्यवाणी की थी, जो सफल साबित नहीं हुई। 

कौन है बाबा वेंगा?

16 of 17
बाबा वेंगा (फाइल फोटो) - फोटो : social media
जानकारों के अनुसार बुल्गारिया में पैदा हुईं बाबा वेंगा जब महज 12 वर्ष की थीं तब एक तूफान में उन्होंने अपनी आंखेंं गंवा दी थीं। इस तूफान के कारण कई दिनों बाद वह अपने परिजन से मिलीं थीं, उनकी आंखों में धूल की परत जमीं थी। तब उन्होंने पहली बार बताया की वह भविष्य के बारे में बता सकती हैं। अपनी इस खूबी के कारण उनके अनगिनत मानने वाले हो गए थे। साथ ही उनसे इस खूबी के कारण दूसरे विश्व युद्द के दौरान बुल्गारिया के जार बोरिस तृतीय भी मिलने पहुंचे थे। इसके बाद वो बुल्गारिया के कम्युनिस्ट नेता की सलाहकार के तौर पर कार्य करती रहीं। हालांकि बाद में उनका लोगों ने अपने मतलब के लिए शोषण भी किया।
विज्ञापन

ये भविष्यवाणियां हो चुकी हैं सच

17 of 17
बाबा वेंगा (फाइल फोटो) - फोटो : social media
अपने 50 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने 100 से भी ज्यादा भविष्यवाणियां कीं और बाल्कन की नास्त्रेदमस कहलायी जाने लगीं। वह कहती थी की कोई अदृश शक्ति उन्हें ये ज्ञान देती है। उनको मानने वाले कहते हैं कि उनकी भविष्यवाणियों में 2001 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले, 2004 की सुनामी, अफ्रीकी अमेरिकी मूल के व्यक्ति के अमेरिकी प्रेजिडेंट बनने, 2130 में एलियंस और इंसान मिलकर पानी के नीचे शहर बना लेंगे, 2033 में पृथ्वी की बर्फ की विशाल परत गल जाएगी शामिल हैं। साथ ही मरने से पूर्व उन्होंने कहा था कि फ्रांस में एक 10 वर्षीय कन्या के अंदर उनकी शक्ति होगी जो भविष्य देख सकेगी जल्द ही दुनिया को उसके बारे में पता चल जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें