Axiom-4 Mission
- फोटो : एक्स/स्पेसएक्स/एएनआई
एक्सिओम 4 मिशन को लेकर क्या बोले शुभांशु के माता-पिता
शुभांशु की मां आशा शुक्ला ने हाथ जोड़कर लॉन्च देखा। उन्होंने कहा, 'यह हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है। हम बहुत खुश हैं। ये खुशी के आंसू हैं।' उन्होंने कहा, हम इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज हमारी खुशी की कोई सीमा नहीं है। शुभांशु के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा, उनके साथ हमारी दुआएं और आशीर्वाद हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मिशन कामयाब हो।