उपराष्ट्रपति सर ने सिर पर हाथ रखकर आर्शीवाद दिया। अमर उजाला फाउंडेशन के चलते मुझे यह मौका मिला है। सर ने पूछा कि छात्रवृति से मिले पैसे का क्या करुंगी? मैं इस छात्रवृत्ति से मिली धनराशि से फिजिक्स ऑनर्स में दाखिला लूंगी। -इशिका सिंह, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश।
छात्रवृति के चलते प्रोफेसर बनने का सपना होगा पूरा
मैं प्रोफेसर बनना चाहती थी, लेकिन पैसा और सही मार्गदर्शन बाधक था। हालांकि इस छात्रवृत्ति के चलते अब मैं अपनी उच्च शिक्षा को पूरा करने का सपना देख रही हूं। मेरे जैसे अभावग्रस्त छात्रों के लिए यह छात्रवृत्ति एक वरदान है। - पूनम यादव, विशेष छात्र, एमएससी तृतीय वर्ष, इलाहाबाद।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति से आईएएस बनने की राह खुली
नायडू सर ने मेरा सपना पूछा तो मैंने कहा कि आईएएस बनकर देश और अपने लोगों की सेवा करुंगा। अतुल माहेश्वरी छात्रवृति के चलते मैं दसवीं कक्षा के बाद आगे की पढ़ायी के लिए किताब व संसाधन जुटा सकता हूं। मेरा बचपन का सपना पूरा होने की राह खुली हैं।
- रिशू मिश्रा, विशेष छात्र, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
टीचर बनकर अपने जैसे छात्रों को आगे बढने की दूंगा प्रेरणा
उपराष्ट्रपति ने जब मुझसे मेरा सपना पूछा तो मैं कहा कि टीचर बनना है, ताकि जैसे इस छात्रवृति से मुझे मदद मिली, वैसे ही अन्य छात्रों को आगे बढने की प्रेरणा दे सकूं। इस स्कालरशिप धनराशि से मैंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में स्नातक प्रोग्राम में दाखिला आवेदन पत्र भरा है और आगे पढ़ायी भी करुंगा। -सुग्रीव प्रसाद, विशेष छात्र, गोरखपुर, यूपी।
टीचर बनकर देश सेवा करूंगा
उपराष्ट्रपति सर की स्पीज समेत उनका आर्शीवाद मिला। उनहोंने देश सेवा की बात कही तो मैं टीचर बनकर आम छात्रों को पढ़ाकर देश सेवा करुंगा। - सौरभ तिवारी, विशेष छात्र, सिद्धार्थनगर, यूपी