लूट के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को छुड़ाने के लिए नरवें गांव के दर्जनों लोगों ने बुधवार की भोर में बरदह थाने पर हमला कर दिया। हमलावरों ने थाने में मौजूद मुंशी और तीन सिपाहियों को जमकर पीटा। इसके बाद कार्यालय में लगे कंप्यूटर, इनवर्टर, बैट्री, कुर्सी, मेज आदि को तोड़ने के बाद परिसर में खड़ी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में गश्त से लौटे थानाध्यक्ष ने उन्हें किसी तरह थाने से बाहर निकला तो उपद्रवी आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर जम गए।
विज्ञापन
बदमाशों को छुड़ाने के लिए थाने पर हमला, पुलिसकर्मियों को पीटा
2 of 6
attack on police station
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ठेकमा/आजमगढ़
एसओ की सूचना पर एसपी अजय साहनी, एसपी सिटी डा. विपिन ताड़ा कुछ ही देर में कई थानों की पुलिस और पीएसी लेकर पहुंच गए और जाम खत्म कराया। उपद्रवियों की दो बाइक, एक ट्रैक्टर ट्राली और एक टाटा सूमो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में एसओ नागेश उपाध्याय और घायल सिपाही बद्रीप्रसाद शास्त्री ने अलग-अलग मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बदमाशों को छुड़ाने के लिए थाने पर हमला, पुलिसकर्मियों को पीटा
3 of 6
attack on police station
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ठेकमा/आजमगढ़
जिसमें कुल 35 नामजद और 60 अज्ञात को आरोपित किया गया है। इसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। इनके विरुद्ध थाने पर हमला, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, तोड़फोड़ आदि संगीन जुर्म के आरोप हैं। पुलिस ने उपद्रव करने के आरोप में 18 पुरुष और सड़क जाम करने के आरोप में छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी देर रात तक जारी थी।
बदमाशों को छुड़ाने के लिए थाने पर हमला, पुलिसकर्मियों को पीटा
4 of 6
attack on police station
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ठेकमा/आजमगढ़
गंभीरपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात सवा एक बजे बरदह थाने के नरवें गांव में छापेमारी कर संतोष भारती और राहुल राजभर को घर से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस दोनों बदमाशों को थाने लेकर चली गई। बुधवार की भोर में करीब पौने चार बजे इनके गांव के दर्जनों महिला-पुरुष ट्रैक्टर-ट्राली, टाटा सूमो और बाइक से बरदह थाने पहुंच गए। गिरफ्तार किए गए दोनों लुटेरों को छोड़ने की जिद करते हुए मुंशी बद्रीप्रसाद शास्त्री पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
बदमाशों को छुड़ाने के लिए थाने पर हमला, पुलिसकर्मियों को पीटा
5 of 6
attack on police station
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ठेकमा/आजमगढ़
शोरगुल सुनकर बगल में सो रहे सिपाही कपिलेश्वर सिंह, आनंद सिंह और गोपाल रजक वहां पहुंचे तो लोगों ने इन सबको पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान थाने में लगा कंप्यूटर, इनवर्टर, बैट्री, कुर्सी, मेज, परिसर में खड़ी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोग मालखाने का ताला तोड़ रहे थे। तभी गश्त पर गए एसओ बरदह नागेश उपाध्याय वहां पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह से सभी को समझाकर थाना परिसर से बाहर किया। इसके बाद भीड़ ने थाने गेट के बाहर आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।
बदमाशों को छुड़ाने के लिए थाने पर हमला, पुलिसकर्मियों को पीटा
6 of 6
attack on police station
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ठेकमा/आजमगढ़
एसओ की सूचना के करीब एक घंटे बाद एसपी समेत कई थानों की फोर्स, पीएसी और आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। जाम खत्म कराने के बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने उपद्रव करने वाले 18 पुरुष और सड़क जाम करने वाली छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। घायल सिपाहियों को सीएचसी बरदह में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर बद्री प्रसाद शास्त्री को रेफर कर दिया गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। शेष सीएचसी से ही वापस हो गए।