फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करुणानिधि, सुपरस्टार रजनीकांत और ए के एंटनी ने किया मतदान

Mon, 16 May 2016 09:06 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : ANI
तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सोमवार  सुबह से मतदान शुरु हो गया। यहां सुबह ही लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पंक्तिबद्ध हो गए हैं। यहां तमिलनाडु में डीएके प्रमुख करुणानिधि और सुपरस्टार रजनीकांत ने भी वोट डाला।
विज्ञापन

करुणानिधि, सुपरस्टार रजनीकांत और ए के एंटनी ने किया मतदान, तस्वीरें

2 of 10
- फोटो : ANI
बता दें कि 2 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभाओं के लिए एक ही चरण में मतदान हो रहा है। मतदान के नतीजे 19 मई को घोषित किए जाएंगे। इसी दिन पश्चिम बंगाल और असम के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे, जहां पहले ही मतदान हो चुका है। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के इन चुनावों को ‘लघु’ आम चुनाव बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

करुणानिधि, सुपरस्टार रजनीकांत और ए के एंटनी ने किया मतदान, तस्वीरें

3 of 10
- फोटो : ANI


इन चुनावों के जरिये भाजपा दक्षिण के तटवर्तीय राज्यों में अपनी जड़े जमाने की कोशिश कर रही हैं। तमिलनाडु में सत्ता हासिल करने के लिए एआईएडीएमके की सुप्रीमो जयललिता का सीधा मुकाबला 91 वर्षीय करुणानिधि से है।

करुणानिधि, सुपरस्टार रजनीकांत और ए के एंटनी ने किया मतदान, तस्वीरें

4 of 10
- फोटो : ANI
हालांकि राज्य में डीएमडीके-पीडब्ल्यूएफ-टीएमसी गठबंधन की ओर से अभिनेता से राजनेता बने विजयकांत और पीएमके के अंबुमणि रामदौस भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं।
विज्ञापन

करुणानिधि, सुपरस्टार रजनीकांत और ए के एंटनी ने किया मतदान, तस्वीरें

5 of 10
- फोटो : ANI
 राज्य में कुल 3740 प्रत्याशी 233 सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।राज्य के पांच करोड़ 79 लाख मतदाता सोमवार को अपना फैसला देंगे। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा की एक सीट पर चुनाव आयोग ने मतदान रद्द कर दिया है। करूर जिले की अरवाकुरिची विधानसभा सीट पर 23 मई को मतदान होगा। इसका नतीजा 25 मई को आएगा। 
विज्ञापन

करुणानिधि, सुपरस्टार रजनीकांत और ए के एंटनी ने किया मतदान, तस्वीरें

6 of 10
- फोटो : ANI
चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की ओर से मतदाताओं को गैरकानूनी ढंग से रिश्वत देकर बरगलाने की घटनाओं के चलते यहां 16 मई को चुनाव रद्द किया है।
विज्ञापन

करुणानिधि, सुपरस्टार रजनीकांत और ए के एंटनी ने किया मतदान, तस्वीरें

7 of 10
- फोटो : ANI
​केरल में 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए 1203 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 109 महिलाएं हैं। राज्य के 2.61 करोड़ मतदाता इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर भी 16 मई को मतदान होगा।

करुणानिधि, सुपरस्टार रजनीकांत और ए के एंटनी ने किया मतदान, तस्वीरें

8 of 10
- फोटो : ANI
 पुडुचेरी के चार क्षेत्र अलग-अलग राज्यों में हैं। इनके बीच भौगोलिक दूरी भी है। इन इलाकों की राजनीति संबंधित राज्यों से प्रभावित होती है। राजधानी पुडुचेरी और कराईकल के मतदान पर तमिलनाडु का असर रहता है, तो माहे की राजनीति केरल से प्रभावित होती है। इसी तरह यनम की राजनीति में आंध्रप्रदेश का असर है। 

करुणानिधि, सुपरस्टार रजनीकांत और ए के एंटनी ने किया मतदान, तस्वीरें

9 of 10
- फोटो : ANI
तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के साथ आठ राज्यों में लोकसभा की एक और विधानसभा की नौ सीटों पर भी सोमवार को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। मध्य प्रदेश के घोड़ाडोंगरी, उत्तर प्रदेश के बिलारी और जंगीपुर, झारखंड के गोड्डा तथा पांकी, गुजरात के तलाला, जम्मू कश्मीर के अनंतनाग, अरुणाचल प्रदेश के कनुबारी और तेलंगाना के पलेर में विधानसभा सीट के लिए मतदान होगा। (उत्तर प्रदेश के बिलारी में जारी उपचुनाव की तस्वीर)
विज्ञापन

करुणानिधि, सुपरस्टार रजनीकांत और ए के एंटनी ने किया मतदान, तस्वीरें

10 of 10
- फोटो : ANI
मेघालय के तुरा लोकसभा क्षेत्र पर भी मतदान होगा। तुरा संसदीय सीट पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा के निधन के कारण खाली हुई है। इन चुनावों के नतीजे भी 19 मई को आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें