फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में चुनावी बिगुल फूंकने के दौरान कुछ इस अंदाज में नजर आए मोदी

Sat, 26 Mar 2016 06:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आसाम के तिनसुकिया में नरेंद्र मोदी ने बजाया चुनावी बिगुल - फोटो : PTI
असम के तिनसुकिया में विधानसभा चुनावों का बिगुल फूंकने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री तरूण गोगोई पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा, 'ये कहते हैं कि मोदी से मेरी लड़ाई है, मुख्यमंत्री जी आप इतने बुजुर्ग है, मैं इतना छोटा हूं।
विज्ञापन

दुखिया ही दुखिया नजर आता है

2 of 7
तिनसुकिया' को सच्‍चे अर्थ में 'सुखिया' बनाना - फोटो : PTI
पीएम मोदी ने कहा कि यहां का नाम 'तिनसुकिया' है लेकिन यहां दुखिया ही दुखिया नजर आता है। मोदी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि तिनसुकिया' को सच्‍चे अर्थ में 'सुखिया' बनाना। जन-जन को दुखिया से सुखिया बनाना है।
विज्ञापन

'एक ही आनंद असम में है और वो है सर्वानंद'

3 of 7
मोदी लोगों से मांगा पांच साल - फोटो : PTI
मोदी ने कहा कि अच्छी चीजों की उम्मीद में आपने कांग्रेस को 60 साल का कार्यकाल दिया। मैं आप से कुछ नहीं कह रहा हूं बस सिर्फ आप से 5 साल मांग रहा हूं। इसका फायदा असम को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां पर सिर्फ एक ही लहर हैं। एक ही आनंद असम में है और वो है सर्वानंद।

'आजादी के समय असम बहुत ही संपन्न राज्य हुआ करता था'

4 of 7
मोदी ने कहा हमारी लड़ाई गरीबी और भ्रष्टाचार के खिलाफ है - फोटो : PTI
मोदी ने कहा कि मेरी लड़ाई मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के खिलाफ नहीं है। हमारी लड़ाई गरीबी और भ्रष्टाचार के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि आजादी के समय असम बहुत ही संपन्न राज्य हुआ करता था। पर आज गरीब राज्यों में से एक है।
विज्ञापन

चाय ने दुनिया भर में हिंदुस्तान के प्रति चाह पैद कर दी है

5 of 7
चाय की चुस्की ने हिंदुस्तान के लोगों में ऊर्जा भरने का काम किया - फोटो : PTI
असम की चाय की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यही तो वो चाय है जिसने दुनिया भर में हिंदुस्तान के प्रति चाह पैद कर दी है। हमारे चाय बागानों में काम करने वाले लोगों ने चाय की चुस्की लेते-लेते हिंदुस्तान के लोगों में ऊर्जा भरने का काम किया है।
विज्ञापन

तीन एजेंडे हैं-विकास, तेज गति से विकास और चारों तरफ विकास

6 of 7
मोदी ने कहा असम में आज भी इलेक्ट्रिक पोल नहीं है - फोटो : PTI
असम के कई गांवों में आज भी इलेक्ट्रिक पोल नहीं है। मोदी ने कहा कि 'मेरे सिर्फ तीन एजेंडे हैं-विकास, तेज गति से विकास और चारों तरफ विकास। असम में परि‌स्थितियों में सुधार हो सकता है। अगर तीन चीजों में बदलाव हो जाए तो पहला गरीबों को एजुकेशन मिले, युवाओं को आय मिले और बुजुर्गों को दवाइयां।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने कहा जब मैं चाय बेचता था, वो असम की चाय ही होती थी

7 of 7
मोदी ने चाय बेचने के दिनों को किया याद - फोटो : PTI
मोदी ने अपने चाय बेचने के दिनों को याद करते हुए कहा कि जब मैं चाय बेचता था, वो असम की चाय ही होती थी। जो चाय मैं पिलाता था उसे पीकर लोग ताजगी महसूस करते थे। असम के लोगों का मुझपर ऋण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें