कर्तव्य पथ परेड में हैरत अंगेज करतब दिखाते डेयरडेविल्स टीम के सदस्य।
- फोटो : YouTube/@DDIndia/वीडियो ग्रैब
इसके बाद कंपनी हवलदार मेजर दुर्गेश कुमार, कंपनी क्वार्टरमास्टर हवलदार सुजीत मंडल और 20 अन्य साहसी जवानों ने शानदार लोटस फॉर्मेशन का प्रदर्शन किया। इस शानदार प्रदर्शन में भारत के राष्ट्रीय फूल कमल को जीवंत रूप से दर्शाया गया। टीम के तालमेल और कलात्मकता ने संरचना को राष्ट्र की भावना और विरासत के लिए एक शानदार श्रद्धांजलि बना दिया।
अंतिम प्रदर्शन में 33 कर्मियों की टीम ने नौ चलती मोटरसाइकिलों पर मानव पिरामिड बनाया। नायब सूबेदार अनिल कुमार और आठ साहसी लोगों की टीम के इस संतुलनकारी करतब में शक्ति, कौशल और समन्वय का उत्कृष्ट तालमेल दिखा। इसे देखकर दर्शक दंग रह गए।