राहुल गांधी ने सोमवार को रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। बोले- पीएम देश में नफरत फैला रहे हैं और ये टेक्निक उन्होंने आरएसएस से सीखी है। प्रधानमंत्री बनने के बाद 15 लोगों को एक लाख दस हजार करोड़ रुपये दे दिए, जबकि गरीबों, किसानों, मजदूर और जवानों को कुछ नहीं मिला। कांग्रेस की मांग है कि किसानों और गरीबों का भी कर्जा माफ किया जाए।
विज्ञापन
पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी, कहा- सिर्फ 15 लोगों के लिए काम कर रहे प्रधानमंत्री
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जामा मस्जिद से साढ़े 11 बजे रोड शो शुरू होने के बाद पहला पड़ाव उन्होंने मुगलपुरा में लिया। संबोधन की शुरुआत नमस्कार से की। कहा कि हमारी यात्रा देवरिया से दिल्ली तक की किसान यात्रा है। यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश देना है। पहला संदेश है किसानों का कर्जा माफ करना, दूसरा बिजली का बिल हाफ करना और तीसरा किसानों को उनकी फसल का सही दाम दिलाना। नरेंद्र मोदी ने चुनाव में कहा था कि सभी के खाते में 15-15 लाख रुपये आएंगे। मैनें बहुत लोगों से पूछा किस-किस के खाते में 15 लाख रुपये आए, लेकिन किसी ने हां में जवाब नहीं दिया। केंद्र की सरकार बने ढाई साल हो गए, लेकिन उन्होंने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। कहा था कि काले धन के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी, कहा- सिर्फ 15 लोगों के लिए काम कर रहे प्रधानमंत्री
3 of 5
राहुल गांधी ने कहा कि पार्लियामेंट में मैंने सवाल उठाया था तो सरकार एक कानून लेकर आई। जिसमें खुद घोषणा कर काले धन को व्हाइट कर सकते हैं। मैंने इसे फेयर एंड लवली स्कीम नाम दिया था। प्रधानमंत्री को चाहिए कि सभी का कर्जा माफ करें। इसके बाद रोड शो आगे बढ़ गया। जेल रोड पर हेड पोस्टआफिस के सामने से गुजरते हुए उन्होंने देखा कि कर्मचारी गेट पर खड़े हैं तो उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवा ली। यात्रा का उद्देश्य बताने के बाद पूछा कि आप लोग सातवें वेतन आयोग से खुश हैं। हमने सभी को दिया, मोदी सरकार केवल छीनने का काम कर रही है। यहां तक कि सीमा पर खड़े सैनिकों को भी नहीं दिया। यहां से आगे बढ़ने के बाद जैन मंदिर पहुंचे। यहां रुककर मंदिर को नमन किया। इसके बाद दोपहर एक बजे उनका काफिला अमरोहा के लिए रवाना हो गया।
पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी, कहा- सिर्फ 15 लोगों के लिए काम कर रहे प्रधानमंत्री
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
किसान खाट ले जाए तो लुटेरा, विजय माल्या को बोलते हैं मिस्टर
राहुल गांधी ने कहा कि मेरी सभा से किसान खाट ले जाए तो भाजपा नेता उन्हें लुटेरा बोलते हैं, और विजय माल्या दस हजार करोड़ लेकर भाग जाए तो उन्हें इंग्लिश में मिस्टर विजय माल्या डिफाल्टर बोला जाता है। हम चाहते हैं कि सभी के साथ समान व्यवहार हो, सबको लगना चाहिए कि ये हमारा देश है, हमारा प्रधानमंत्री है। 2008 में मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने किसानों का कर्जा माफ किया। मेरे पास बार्डर पर शहीद हुए जवान के पिता आते हैं और कहते हैं कि उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। किसान आते हैं और अपना दर्द सुनाते हैं। हम सभी की सुनते हैं, लेकिन मोदी जी सिर्फ बोलते हैं। अगर वे सभी की सुनने लगें तो हम चुप हो जाएंगे।
पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी, कहा- सिर्फ 15 लोगों के लिए काम कर रहे प्रधानमंत्री
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रोड शो कराने में छह नामजद और 100 अज्ञात पर केस
प्रशासन की बिना अनुमति शहर में कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो कराने के मामले में मुगलपुरा थाने में छह नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा गया है। मुगलपुरा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष डा. एपी सिंह, महानगर अध्यक्ष अनुभव मल्होत्रा, कमेटी के सदस्य चौधरी आफताब, अजय सारस्वत, मो. अब्बास और फहीम मिर्जा और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ 188 आईपीसी धारा में केस दर्ज किया है।