भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ब्रजक्षेत्र में 2017 का शंखनाद कर दिया है। दिल्ली और बिहार में मात खा चुकी भाजपा उत्तर प्रदेश में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के भरोसे ही चुनावी मैदान में उतरना चाहती है।
विज्ञापन
शाह ने किया शंखनाद, मोदी होंगे चेहरा और प्रत्याशी होगा ‘कमल’
2 of 10
amit shah
- फोटो : अमर उजाला
यही वजह है कि बिहार की तरह बूथ सम्मेलन में लगे पोस्टरों में प्रदेश के किसी नेता को जगह नहीं दी गई। इतना ही नहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष तो पीएम मोदी को यूपी वाला घोषित करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
शाह ने किया शंखनाद, मोदी होंगे चेहरा और प्रत्याशी होगा ‘कमल’
3 of 10
amit shah
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव के लिए किसी चेहरे को आगे करने की बजाए उन्होंने पार्टी के निशान ‘कमल के फूल’ को आगे कर दिया है।
शाह ने किया शंखनाद, मोदी होंगे चेहरा और प्रत्याशी होगा ‘कमल’
4 of 10
amit shah
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मिशन 2017 के लिए जुट गया है। अब तक की रीति-नीति को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ता इस बार भी प्रदेश में किसी चेहरे का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
शाह ने किया शंखनाद, मोदी होंगे चेहरा और प्रत्याशी होगा ‘कमल’
5 of 10
amit shah
- फोटो : अमर उजाला
मगर, पार्टी नेतृत्व इस संबंध में अपने पत्ते नहीं खोल रहा। हालांकि कासगंज में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंच पर लगे विशाल पोस्टर में प्रदेश के किसी नेता को जगह न देकर अपनी मंशा की ओर इशारा जरूर कर दिया है।
विज्ञापन
शाह ने किया शंखनाद, मोदी होंगे चेहरा और प्रत्याशी होगा ‘कमल’
6 of 10
amit shah
- फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं, भाजपा यूपी का चुनाव भी मोदी पर केंद्रित रखना चाहती है। यही वजह है कि कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह लगातार मोदी को यूपी वाला घोषित करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
शाह ने किया शंखनाद, मोदी होंगे चेहरा और प्रत्याशी होगा ‘कमल’
7 of 10
amit shah
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि वाराणसी से चुनाव लड़कर नरेंद्र मोदी अब यूपी वाले हो गए हैं। कहा कि यदि यूपी से 73 सांसद नहीं मिलते तो मोदी पूर्ण बहुमत वाली सरकार नहीं हासिल कर पाते। कार्यकर्ताओं को लुभाते हुए कहा कि विदेशों में प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान नहीं होता बल्कि यूपी वालों का सम्मान होता है।
शाह ने किया शंखनाद, मोदी होंगे चेहरा और प्रत्याशी होगा ‘कमल’
8 of 10
amit shah
- फोटो : अमर उजाला
सपा-बसपा द्वारा विधानसभा चुनाव प्र्रत्याशी घोषित करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में मची उथल-पुथल को शांत करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वे कासगंज से प्रदेश की सभी सीटों के प्रत्याशी के रूप में ‘कमल के फूल’ की घोषणा करता हूं।
शाह ने किया शंखनाद, मोदी होंगे चेहरा और प्रत्याशी होगा ‘कमल’
9 of 10
amit shah
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि चुनाव में वे प्रत्याशी की बजाए ‘कमल’ पर ही ध्यान दें।
शाह ने किया शंखनाद, मोदी होंगे चेहरा और प्रत्याशी होगा ‘कमल’
10 of 10
amit shah
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल ने कहा कि भाजपा दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी तो है ही, देश में सबसे ज्यादा सांसद और विधायक भी भाजपा के ही हैं। मगर, यूपी को जीते बिना भाजपा की विजययात्रा अधूरी ही है।